नई दिल्लीः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदेश को '1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था' बनाने को लेकर बुधवार को एक विजन डॉक्यूमेंट जारी किया. विजन डॉक्यूमेंट 'ओडिशा की आर्थिक संभावनाएं' जेएसडब्ल्यू समूह और पीडब्ल्यूसी इंडिया ने मिलकर तैयार किया है.

रिपोर्ट जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न ओडिशा अपनी निवेश हितैषी नीतियों, बुनियादी ढांचागत जुड़ाव और कुशल मानवशक्ति के माध्यम से इस लक्ष्य को हासिल करने की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि विनिर्माण केंद्र के तौर पर ओडिशा देश के विकास में केंद्रीय भूमिका निभाएगा. पिछले तीन दशक में दुनिया की अर्थव्यवस्था में तीन गुनी वृद्धि हुई है और आगे 2050 में इसका आकार दोगुना हो जाने का अनुमान है.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ओडिशा में खनिज आधारित उद्योगों के लिए संभावना है. साथ ही, प्रदेश को कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, रचनात्मक उद्योग, एमएसएमई, महिला उद्यमशीलता की प्रदेश को 1000 अरब की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका होगी. इस अवसर पर जेएसडब्ल्यू के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने भारत की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने में क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने ओडिशा को भारत का छिपा हुआ रत्न बताया है.

Give It Up: यहां जानें अपने सांसदों की ऐश का 'बही-खाता'राजस्थान बजट: युवाओं और अन्नदाताओं पर सरकार मेहरबान, इस साल 75 हजार नई नौकरियां, किसानों के लिए कल्याण कोषGive It Up के जरिए रेलवे में सुधार की कवायद, सरकार को होगी बड़ी कमाई, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा भार