Central Government Scheme: केंद्र सरकार की ओर से देश के सभी वर्ग के लिए कई खास स्कीम चलाई जा रही हैं. तो आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आपकी पत्नी बिना नौकरी करते हुए भी हर महीने कमाई कर सकते हैं. इस स्कीम में आपकी पत्नी की हर महीने करीब 44,793 रुपये की कमाई हो सकती हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे-
हर महीने मिलेगी पेंशनमोदी सरकार की ओर से चलाई जाने वाली एनपीएस स्कीम के तहत आप यह कमाई कर सकते हैं. बता दें यह एक तरह का पेंशन प्लान है तो आपकी जो भी कमाई होगी वह 60 की उम्र के बाद होगी यानी आपको हर महीने रेगुलर इनकम मिलती रहेगी.
हर महीने करना होगा 5000 का निवेशइस स्कीम के तहत अगर आप 30 साल की उम्र में हर महीने या फिर सालाना पैसा जमा कर सकते हैं. एनपीएस स्कीम में अगर आप हर महीने 5000 रुपये का निवेश करते हैं और उनको सालाना 10 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र के बाद में यह फंड करीब 1.2 करोड़ रुपये का हो जाएगा. इसमें से उनको 45 लाख रुपये एकमुश्त मैच्योरिटी पर मिल जाएंगे. इसके साथ ही हर महीने करीब 45000 रुपयेतक पेंशन भी मिलेगी.
जानें कितना मिलता है रिटर्नआपको बता दें इस स्कीम में निवेश के बाद रिटर्न की गारंटीड पर्सेंटज तय नहीं है, लेकिन अगर अब तक का रिकॉर्ड देखें तो निवेशकों को करीब 10 से 11 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
कौन कर सकता है स्कीम में निवेश?इस स्कीम के लिए पात्रता की बात की जाए तो 18-65 साल का कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है. एक व्यक्ति केवल एक ही NPS खाता खोल सकता है. यह ज्वाइंट अकाउंट नहीं हो सकता है.
दो तरह से ओपन करा सकते हैं अकाउंटइस स्कीम के तहत आप दो तरह के अकाउंट ओपन करा सकते हैं. इसमें पहला है टीयर-1 ऑप्शन- टीयर-1 अकाउंट में जो भी पैसे जमा करवाए जाएंगे उन्हें वक्त से पहले निकाले नहीं जा सकता. जब आप स्कीम से बाहर हो जाएंगे तब ही इसके पैसे आप निकाल सकते हैं.
टीयर-2 अकाउंट को खोलने के लिए आपको टायर वन का अकाउंट होल्डर होना अनिवार्य है. आप इसमें अपनी इच्छा के अनुसार पैसे जमा या निकाल सकते हैं. यह अकाउंट सभी को खुलवाना अनिवार्य नहीं है.
