एक्सप्लोरर

क्या समंदर के किनारे रतन टाटा के इस घर में जल्द ही शिफ्ट होंगे नोएल टाटा? रिटायरमेंट के बाद यहीं रहते थे बिजनेस टायकून

Ratan Tata: कोलाबा में समुद्र के किनारे बसे आलीशान बंगले में अब उनके सौतेले भाई नोएल टाटा अपने परिवार के साथ रहने के लिए आ सकते हैं. 13,350 स्क्वॉयर फीट के प्लॉट पर बना हेलकाई एक चार मंजिला बंगला है.

Ratan Tata: रतन टाटा की वसीयत इस महीने की शुरुआत में खूब सुर्खियां बटोरीं. इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा भले ही सामाजिक कार्यों के लिए डोनेट कर दिया, लेकिन इसके साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों, सहकर्मियों और पालतू जानवरों का भी ख्याल रखा. उनकी इस वसीयत के बाद अब कोलाबा में समुद्र के किनारे बसा उनका आलीशान बंगला अब चर्चा में है. इसका नाम Halekai है. 

रिटायरमेंट के बाद यहीं रहते थे रतन टाटा

2012 में टाटा संस से रिटायर होने के बाद रतन टाटा यहीं अपने चहेते जर्मन शेफर्ड और हाउस स्टाफ के साथ रहते थे और टाटा ट्रस्ट का अपना काम संभालते थे. अब, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन और रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा अपने परिवार के साथ इस बंगले में आकर बस सकते हैं. सूत्रों के हवाले से TOI ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है. फिलहाल, नोएल टाटा मुंबई के कफ परेड में छह मंजिला इमारत विंडमेयर में रहते हैं. हालांकि, बताया जा रहा है कि वह जल्दी ही Halekai में शिफ्ट हो सकते हैं. 

13,350 स्क्वॉयर फीट में बना आलीशान बंगला

13,350 स्क्वॉयर फीट के प्लॉट पर बना हेलकाई एक चार मंजिला बंगला है, जिसका मालिकाना हक ईवार्ट इन्वेस्टमेंट्स के पास है, जो टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. अक्टूबर 2024 में रतन टाटा के निधन के बाद से, यह घर कथित तौर पर खाली पड़ा है. रतन टाटा के निधन के कुछ दिनों बाद नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नियुक्त किए गए. उनके पास टाटा ग्रुप की मूल कंपनी टाटा संस में 66 परसेंट हिस्सेदारी है. नोएल ट्रेंट और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन, टाटा इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर और टाइटन कंपनी और टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन भी हैं.  

ये भी पढ़ें:

यूं ही नहीं कोई बन जाता रतन टाटा... दान में दे दी अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा, परिवार-दोस्तों और जानवरों का भी रखा ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget