एक्सप्लोरर

Life Insurance: लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की हुई मौज, प्रीमियम में आया जबरदस्त उछाल

New Business Premium: लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, एलआईसी एक बार फिर से प्राइवेट कंपनियों से बहुत आगे निकल गई है. सभी कंपनियों का न्यू बिजनेस प्रीमियम बढ़ा है.

New Business Premium: लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है. जीवन बीमा कंपनियों का न्यू बिजनेस प्रीमियम वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में लगभग 23 फीसदी बढ़ गया है. लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में देश की सबसे बड़ी कंपनी एलआईसी (LIC) के न्यू बिजनेस प्रीमियम में सबसे ज्यादा 28 फीसदी उछाल आया है. सार्वजनिक क्षेत्र की एलआईसी के अलावा प्राइवेट सेक्टर की जीवन बीमा कंपनियों के न्यू बिजनेस प्रीमियम में भी 14.6 फीसदी का उछाल आया है. 

पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट कंपनियों के कारोबार में आया उछाल 

लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के फर्स्ट ईयर प्रीमियम में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 23 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट कंपनियों के कारोबार में अच्छा उछाल आया है. लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल (Life Insurance Council) के आंकड़ों के अनुसार, न्यू बिजनेस प्रीमियम (NBP) में सालाना आधार पर 22.91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. यह वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 89,726.7 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 73,004.87 करोड़ रुपये था.

एलआईसी को ग्रुप प्रीमियम में बढ़ोतरी से मिली मदद 

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने ग्रुप प्रीमियम में इजाफे के दम पर 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही में 28.11 फीसदी की बढ़त के साथ 57,440.9 करोड़ रुपये की कमाई की है. ग्रुप इंश्योरेंस सेगमेंट में मार्केट लीडर एलआईसी ने वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही में अपने ग्रुप सिंगल प्रीमियम में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33.49 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 44,671.86 करोड़ रुपये कमाए हैं. 

प्राइवेट कंपनियों का बिजनेस भी बढ़ा 

दूसरी ओर, प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों का न्यू ईयर प्रीमियम 14.62 फीसदी बढ़ा है. यह 28,167.66 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,285.8 करोड़ रुपये हो गया है. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) का प्रीमियम 13 फीसदी बढ़कर 7,032.69 करोड़ रुपये हो गया है. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential) का प्रीमियम भी 23.5 फीसदी बढ़कर 3,768.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है. एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life), बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस (Bajaj Allianz) और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) ने क्रमशः 9.19 फीसदी, 17.78 फीसदी और 11.87 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है.

एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़ी, निजी कंपनियों की घटी 

एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 64 फीसदी रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 61.4 फीसदी थी. एनबीपी में निजी बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी 35.9 फीसदी रही, जो पिछले साल 38.6 फीसदी थी. अप्रैल-जून तिमाही में लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों ने पॉलिसियों की बिक्री में लगभग 12 फीसदी की बढ़त दर्ज की है.

ये भी पढ़ें 

Gold Prices: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ने फिर भरी उड़ान, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Labour Law: काम 1 घंटे का, पगार 2 घंटे की... ओवरटाइम पर जानें अपने अधिकार, नए नियमों से मिलेगी 'डबल सैलरी'
काम 1 घंटे का, पगार 2 घंटे की... ओवरटाइम पर जानें अपने अधिकार, नए नियमों से मिलेगी 'डबल सैलरी'
LPG बुकिंग पर घटा वेटिंग टाइम, एजेंसियों ने बढ़ाई डिलीवरी स्पीड, सप्लाई चैन में सुधार से ग्राहकों को फायदा
LPG बुकिंग पर घटा वेटिंग टाइम, एजेंसियों ने बढ़ाई डिलीवरी स्पीड, सप्लाई चैन में सुधार से ग्राहकों को फायदा
महंगा होगा सोना, इम्पोर्ट पर लगी रोक, कस्टम में फंसा 5 टन सोना-8 टन चांदी, बैंकों ने रोके नए ऑर्डर
महंगा होगा सोना, इम्पोर्ट पर लगी रोक, कस्टम में फंसा 5 टन सोना-8 टन चांदी, बैंकों ने रोके नए ऑर्डर
ईरान ने होर्मुज खोला, अब एक के बाद एक LPG और तेल लेकर भारत पहुंचेंगे जहाज, क्या है लेटेस्ट अपडेट
ईरान ने होर्मुज खोला, अब एक के बाद एक LPG और तेल लेकर भारत पहुंचेंगे जहाज, क्या है लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget