Petrol-Diesel Price: प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज तेल कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने देश के आम नागरिकों को राहत देते हुए रिटेल नेटवर्क पर पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. नई दरें बुधवार, 1 जुलाई 2026 से लागू कर दी गई हैं.

Continues below advertisement

इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, कंपनी की तरफ से कम की गईं कीमतें पूरे देश में नयारा (Nayara) के 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों  पर लागू होगी.हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) और दूसरे लोकल टैक्स में अंतर के कारण पंप की कीमतों में थोड़ा-बहुत अंतर दिख सकता है. 

आज प्राइवेट रिटेलर ने भले ही पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए हैं, लेकिन सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) - ने रिटेल फ्यूल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. ये तीनों कंपनियां मिलकर भारत के एक लाख से ज्यादा फ्यूल स्टेशनों को संभालती हैं.

Continues below advertisement

प्रमुख शहरों में अनुमानित कीमतें

शहरपेट्रोल की अनुमानित कीमतडीजल की अनुमानित कीमतसरकारी तेल कंपनियों के रेट
दिल्ली97.12 रुपये92.20 रुपये102.12 और 95.20 रुपये
नोएडा 96.96 रुपये87.03 रुपये101.96 और 90.03 रुपये
मुंबई106.21 रुपये91.50 रुपये111.21 और 94.50 रुपये

क्यों कंपनी ने घटाए दाम?

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

1 July Rule Change: पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, मुफ्त आधार अपडेट भी शुरू; जानें आज से लागू हुए बड़े बदलाव