IPO Watch: एलआईसी के आईपीओ के लिए लोगों का इंतजार लंबा हो रहा है और इसके पहले 11 मार्च को आने की उम्मीद थी लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते इसे कुछ समय के लिए टाला गया है. एलआईसी के आईपीओ को कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इसको लेकर कुछ पुख्ता जानकारी नहीं आई है. हालांकि इस बीच देश में आईपीओ लाने के लिए कई कंपनियां तैयार हैं. इसी कड़ी में एक नई खबर सामने आई है.
नावी टेक्नोलॉजीज का आएगा आईपीओFlipkart के को-फाउंडर सचिन बंसल की अगुवाई वाली नावी टेक्नोलॉजीज (Navi Technologies) भी शेयर बाजार में उतरने के लिए तैयार है. इसने शेयर बाजार में आईपीओ लाने के लिए SEBI यानी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के पास अपने शुरुआती डॉक्यूमेंट दाखिल कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि कंपनी की 3350 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना है.
क्या है DRHP मेंकंपनी के डायरेक्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्ट्स में बताया गया है कि कंपनी का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा और इसमें कोई भी ऑफर फॉर सेल नहीं है. कंपनी के आईपीओ के तहत सचिन बंसल अपनी हिस्सेदारी कम नहीं कर रहे हैं.
जून में आ सकता है आईपीओखबरों के मुताबिक ये चर्चा है कि जून में नावी टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आ सकता है. बताया जा रहा है कि सचिन बंसल ने नावी टेक में 4000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और आईपीओ के जरिए उनकी कंपनी के विस्तार की योजना है.
एलआईसी के आईपीओ को लेकर लोगों में है उत्सुकताएलआईसी के आईपीओ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है और इसके आने का लोगों को लंबे समय से इंतजार है. सरकार की एलआईसी की आईपीओ के जरिए करीब 60,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है और इसके लिए एलआईसी का आईपीओ जल्द आ सकता है.
ये भी पढ़ें
