Multibagger Stocks List In India 2022 : अगर आप दशहरा के मोके पर स्टॉक मार्केट (Stocks Market) में इंवेस्टमेंट या पैसा लगाने के बारे में प्लान कर रहे हैं. तो आपको बता दें कि दशहरा (Dussehra) 2021 के बाद से स्मॉलकैप की दुनिया में शीर्ष पर रहा है.

ये हैं खास बात 

15 अक्टूबर, 2021 को पिछले दशहरे के बाद से कम से कम 44 स्मॉलकैप ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Stock Return) दिया है. इस दौरान मैक्रोइकॉनॉमिक माहौल और बढ़ती ब्याज दरों से संबंधित चिंताओं के बीच सेंसेक्स 6 फीसदी से अधिक टूट गया हैं. ITeS स्टॉक Cressanda Solutions, जिसका मार्केट कैप 1,400 करोड़ रुपये से कम है, इसमें लगभग 1,500 प्रतिशत की माइंडब्लोइंग रैली देखी गई है. इस दौरान यह शेयर 2 रुपये से 34 रुपये तक चढ़ गया हैं.

इन शेयरों में देखा जबरदस्त रिटर्न

इस अवधि के दौरान KPI ग्रीन एनर्जी आउटपरफॉर्मर रही है, इसमें लगभग 500 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है. वही ज्योति रेजिन्स एंड एडहेसिव्स, मिर्जा इंटरनेशनल और ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स ने 375 से 424 फीसदी तक का मुनाफा कमा कर दिया है. अन्य स्मॉलकैप जो इस अवधि के दौरान दोगुने से अधिक हो गए. इनमें च्वाइस इंटरनेशनल, साधना नाइट्रो केम, फाइनोटेक्स केमिकल, डीबी रियल्टी, लॉयड्स स्टील्स इंडस्ट्रीज, शॉपर्स स्टॉप, राजरतन ग्लोबल वायर और टीजीवी एसआरएसीसी स्टॉक शामिल हैं.

इन शेयर्स ने डुबोया पैसा 

वही फ्यूचर रिटेल में पिछले 1 साल में 93 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है. जबकि फ्यूचर कंज्यूमर लगभग 76 फीसदी नीचे रहा है. अन्य सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में गायत्री प्रोजेक्ट्स, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन एनएसई 2.41% और केबीसी ग्लोबल शामिल हैं.

ये शेयर रहे सबसे तेज

शेयर का नामरिटर्न (%)
Shivalik Bimetal Controls160.27%
Vishnu Chemicals154.67%
Arihant Capital Markets150%
Waaree Renewable Technologies143.39%
Jagsonpal Pharmaceuticals134.54%
Monarch Networth Capital133.22%
BLS International Services132.76%
Vadilal Industries130.61%
Radhe Developers (India)128.41%
Punjab Alkalies & Chemicals128.5%
Raymond130.26%

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें-

Dhanteras Gold Price: धनतेरस और दिवाली पर 53 हज़ार जा सकता है सोना, शादियों के सीजन में आएगा भारी उछाल

Gold Supply: भारत में त्योहारों के मौके पर दिखेगा सोने का संकट और बढ़ेंगे दाम! चीन और तुर्की से क्या है संबंध-जानें