एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी खरीद सकते हैं करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में हिस्सेदारी, रिलायंस इंडस्ट्रीज की चल रही बातचीत!

Reliance Industries Update: पिछले हफ्ते ये रिपोर्ट सामने आई थी कि सारेगामा धर्मा प्रोडक्शन में स्टेक ले सकती है लेकिन अब रिलांयस इंडस्ट्रीज के इस दौड़ में शामिल होने की रिपोर्ट है.

Reliance Industries Update: देश के अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) की प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) में हिस्सेदारी खरीद सकती है. अगर ये डील हो गई तो ये पहला मौका होगा जब रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंटेट प्रोडक्शन में भी एंट्री हो जाएगी. करण जौहर अपनी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सदारी बेचना चाहते हैं लेकिन वैल्यूएशन को लेकर पहले जिन कंपनियों के साथ बातचीत हो रही थी उसका कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है. 

मुकेश अंबानी खरीदेंगे धर्मा प्रोडक्शन में हिस्सेदारी!

इकोनॉमिक टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक सारेगामा इंडिया लिमिटेड (SAREGAMA India Limited) धर्मा प्रोडक्शंस में मैजोरिटी स्टेक खरीदना चाह रही थी जिसकी खबर पिछले हफ्ते सामने आई थी. लेकिन अब रिलायंस इंडस्ट्रीज की धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत चल रही है. हालांकि इस डील को लेकर बाकी बातों का सामने आना बाकी है. धर्मा प्रोडेक्शंस में करण जौहर की 90.7 फीसदी स्टेक है जबकि 9.24 फीसदी हिस्सेदारी उनकी मां हीरु जौहर के पास है. धर्मा प्रोडक्शंस ने बालीवुड में कई बड़ी और सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. 

रिलायंस के बढ़ते कदम!

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया और कंटेट पोर्टफोलियो में जियो स्टूडियो (Jio Studio), वायकॉम18 स्टूडियो (Viacom18 Studio), के अलावा बालाजी टेलीफिल्म्स ( Balaji Telefilms) में भी स्टेक है. जियो स्टूडियो अभी देश की सबसे बड़ी फिल्म स्टूडियो है जिसने 2023-24 में 700 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया था. कंपनी ने मैड्डॉक फिल्म्स (Maddock Films) के साथ स्त्री 2 (Stree 2) फिल्म को प्रोड्यूस किया है जो कि अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है.

सारेगामा के साथ बातचीत की रिपोर्ट!

इससे पहले ये रिपोर्ट्स सामने आई थी कि सारेगामा की पैरेंट समूह आरपी संजीव गोयंका ग्रुप ( RP Sanjiv Goenka Group) के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की हिस्सेदारी बेचने को लेकर बात चल रही है. पर 8 अक्टूबर, 2024 को बीएसई के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में  सारेगामा ने बताया कि कंपनी हमेशा बिजनेस के ग्रोथ और उसके विस्तार के लिए अलग अलग रणनीतिक अवसरों की समीक्षा करती रहती है. हालांकि इस समय कोई ऐसी सूचना नहीं है जिसका खुलासा करना सेबी के डिस्क्लोजर रेगुलेशंस के तहत जरूरी है. 

धर्मा प्रोडक्शंस का बढ़ा रेवेन्यू 

वित्त वर्ष 2022-23 में धर्मा प्रोडक्शंस का रेवेन्यू चार गुना बढ़कर 1040 करोड़ रुपये रहा जो उसके पहले वित्त वर्ष 2021-22 में 276 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि मुनाफे में 59 फीसदी की गिरावट आ गई और 11 करोड़ रुपये रहा था.  

ये भी पढ़ें 

WPI inflation: त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, थोक महंगाई दर सितंबर में बढ़कर 1.84 फीसदी हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास

वीडियोज

Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | PM Modi | Nitin Naveen | Maharashtra | West Bengal | Manikarnika
Sandeep Chaudhary: सरकारी सिस्टम की वरिष्ठ पत्रकारों ने खोली पोल! | Noida Engineer Case | UP News
Sandeep Chaudhary: मुस्लिम-दलित टारगेट पर क्यों? RLD प्रवक्ता का चौंकाने वाला खुलासा! | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: Anurag Bhadauriya का प्रशासन पर गंभीर आरोप! | Noida Engineer Case | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
फुटपाथ पर सब्जी बेचती है मां, वहीं जाकर बेटे ने दी CRPF में चयन की खबर, एक साथ रोया पूरा इंटरनेट- वीडियो वायरल
फुटपाथ पर सब्जी बेचती है मां, वहीं जाकर बेटे ने दी CRPF में चयन की खबर, एक साथ रोया पूरा इंटरनेट
Baby Born In Space: स्पेस में अगर पैदा हो बच्चा तो कैसा होगा उसका शरीर, क्या उसमें होंगी एलियंस की शक्तियां
स्पेस में अगर पैदा हो बच्चा तो कैसा होगा उसका शरीर, क्या उसमें होंगी एलियंस की शक्तियां
Embed widget