Satya Nadella Meets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से आज दुनिया की सबसे बड़ी दिग्गज आईअी कंपनी (IT Company) माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Microsoft CEO Satya Nadella) ने मुलाकात की है. इस मुलाकात के बारे में सत्या नडेला ने कहा कि, हम भारत को डिजिटल इंडिया (Digital India) दृष्टि को साकार करने और दुनिया के लिए एक उम्मीद के रूप में मदद करने के लिए तत्पर हैं.

तीन दशक से काम कर रही माइक्रोसॉफ्ट 

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला 4 दिनों के लिए भारत की यात्रा पर आए है. इस यात्रा में वह मुंबई, बेंगलुरु और नई दिल्ली का दौरा करेंगे. बीते मंगलवार को उन्होंने मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट फ्यूचर रेडी लीडरशिप समिट को भी संबोधित करते हुए कहा कि फिलहाल जिस तरह के तकनीकों को अपनाया जा रहा है वो एक गेम चेंजर साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि भारत में तीन दशक लगभग 32 साल से माइक्रोसॉफ्ट काम कर रही है. उन्होंने कहा कि क्लाउड-नेटिव एप्लिकेशन अभी तक शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन 2025 तक आपके ज्यादातर एप्लिकेशन क्लाउड नेट पर आधारित होंगे.

ट्वीट पर पीएम को कहा धन्यवाद

 

पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात के बाद नडेला ने ट्विट कर कहा कि ‘एक अहम बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद. भारत जिस तरह से डिजिटल ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहा है उसके लिए सरकार का प्रयास प्रेरणादायक है. हम भारत को डिजिटल इंडिया दृष्टि को साकार करने और दुनिया के लिए एक उम्मीद में मदद करने के लिए तत्पर हैं.

 

विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात 

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला 4 दिनों की भारत यात्रा पर हैं. नडेला ने इससे पहले हैदराबाद में विदेश मंत्री एस.जयशंकर से भी मुलाकात की थी. दोनों के बीच डिजिटल डोमेन (Digital Domain) में शासन और सुरक्षा (Governance and Security) सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है.

सुंदर पिचाई के बाद मिले सत्या नडेला 

पिछले कुछ महीनों से अमेरिका में टेक कंपनियों (Tech Company) की हालत बेहद खराब चल रही है. ये कंपनिया लगातार अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. वही दूसरी और गूगल (Google) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसी बड़ी कंपनियां भारत की डिजिटल ग्रोथ (Digital Growth) और पीएम मोदी की कुशलता और विजन को लेकर प्रभावित हैं. पिछले महीने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai , Google CEO) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की. अब माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की है. 

 

यह भी पढ़ें-

BSNL 5G Service: BSNL के लाखों ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर, जानें कब से शुरू होगी 5G सर्विस