नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर में उसकी बिक्री मामूली तौर पर बढ़कर 1,46,766 वाहन रही जो पिछले साल अक्टूबर में 1,46,446 वाहन थी.
कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसकी घरेलू बिक्री 1.5 फीसद से बढ़कर 1,38,100 यूनिट रही जो अक्टूबर 2017 में 1,36,000 वाहन रही थी. इसमें कंपनी की आल्टो और वैगन आर जैसी छोटी कारों की बिक्री 32,835 यूनिट रही है जो पिछले साल अक्टूबर में 32,490 यूनिट थी.
ग्लोबल रुख, त्यौहारी खरीदारी से बढ़े सोने के दामः चांदी में गिरावट
इसी तरह स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसी कॉम्पैक्ट क्लास में कंपनी ने 64,789 कारों की बिक्री की जो अक्टूबर 2017 में 62,480 वाहन रह गई थी.
महंगाई की मार, सब्सिडी वाला हो या बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर, दोनों के दाम बढ़े
मिड-सेडान क्लास में कंपनी ने 3,892 सियाज की बिक्री की थी. वहीं, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा जैसी यूटिलिटी वाहन श्रेणी में कंपनी की बिक्री घटी है और यह 11.2 फीसद घटकर 20,764 वाहन रही जो अक्टूबर 2017 में 23,382 वाहन रही थी.
अक्टूबर में कंपनी का एक्सपोर्ट 17 फीसद घटकर 8,666 वाहन रही जो पिछले साल इसी महीने में 10,446 वाहन थी.
