एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Share: मारुति सुजुकी के इस फैसले से ग्राहकों की कटेगी जेब, पर शेयरधारकों के चेहरे पर आई मुस्कान

Maruti Suzuki Hikes Prices: कारों के दाम बढ़ाने के फैसले के बाद मारुति सुजुकी के शेयरों में जमकर उछाल देखा गया है और ये 2.15 फीसदी के उछाल के साथ सीधे 11,755.65 रुपये प्रति शेयर पर जा पहुंचा है.

Maruti Suzuki Hikes Car Prices: नए वित्त वर्ष 2025-26 में नई कार की सवारी आपके जेब पर भारी पड़ने वाली है. देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने से कार के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2025 से कारों के दामों में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी का एलान किया है. मारुति सुजुकी ने बताया कि कीमत में चार फीसदी तक की वृद्धि होगी और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी. हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी किस तारीख से होगी कंपनी ने इसका अभी खुलासा नहीं किया है. 

स्टॉक एक्सचेंज ( Stock Exchanges) के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2025 से कारों के दामों में बढ़ोतरी के फैसले की जानकारी दी है. कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत से इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी और ऑपरेशनल कॉस्ट में इजाफे के चलते कंपनी ने ये फैसला किया है. कंपनी ने कहा कि हालांकि लागत बढ़ने के असर को घटाने और ग्राहकों पर इसके प्रभाव को कम करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने की जरूरत पड़ सकती है. 

साल 2025 में ये दूसरा मौका है जब मारुति सुजुकी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है. इससे पहले कंपनी ने जनवरी में एक फरवरी से अलग अलग मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपये तक बढ़ोतरी की घोषणा की थी. मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में एंट्री लेवल कार ऑल्टो के-10 से लेकर इनविक्टो तक के मॉडल बेचती है. दरअसल कमोडिटी के दामों में उछाल और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से ऑटोमोबाइल कंपनियों की लागत बढ़ी है

इस खबर के आते ही मारुति सुजुकी के शेयरों में जमकर उछाल देखा गया है और ये 2.15 फीसदी या 247 रुपये के उछाल के साथ सीधे 11,755.65 रुपये प्रति शेयर पर जा पहुंचा. फिलहाल स्टॉक 0.46 फीसदी के उछाल के साथ 11561 रुपये पर कारोबार कर रहा है. साल 2025 के पहले ढाई महीने में भले ही शेयर बाजार में तेज गिरावट के चलते अलग-अलग कंपनियों के शेयरों के भाव में भारी गिरावट आई हो, लेकिन मारुति सुजुकी के शेयर चट्टान के समान डटे रहे. 2025 में गिरावट के माहौल में कंपनी के स्टॉक ने अपपे शेयरधारकों को 6.55 फीसदी का रिटर्न दिया है. मारुति सुजुकी का मार्केट कैप 363,483 रुपये पर जा पहुंचा है. 

ये भी पढ़ें 

LG Electronics IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के 15000 करोड़ के आईपीओ लाने का रास्ता हुआ साफ, सेबी ने दी मंजूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह

वीडियोज

Vande Bharat Sleeper की एंट्री | Delhi से Patna का सफर सिर्फ 11 घंटे में होगा पूरा | Paisa Live
Uttarakhand News: तुषार हत्या मामले में पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखिए पूरी EXCLUSIVE रिपोर्ट
BJP New President: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल
IPO Alert: HRS Aluglaze ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Bank Auction में Property खरीदना Safe है या Risky? Title, Possession और Resale Guide | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Skin Signs Of Heart Disease: स्किन पर नजर आएं ये 7 लक्षण तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, दिल की बीमारियों का देते हैं सिग्नल
स्किन पर नजर आएं ये 7 लक्षण तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, दिल की बीमारियों का देते हैं सिग्नल
DDA ने ग्रुप A,B,C एग्जाम के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
DDA ने ग्रुप A,B,C एग्जाम के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Video: बारिश के बीच छत पर रोमांस करने लगा कपल, दीवार पर चढ़कर किया किस- वायरल हुआ वीडियो
बारिश के बीच छत पर रोमांस करने लगा कपल, दीवार पर चढ़कर किया किस- वायरल हुआ वीडियो
Embed widget