नई दिल्ली: यात्री कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री इस साल अप्रैल महीने में 17.20 प्रतिशत गिरकर 1,43,245 इकाइयों पर आ गयी. कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले साल अप्रैल में उसने 1,72,986 वाहनों की बिक्री की थी.

पिछले साल अप्रैल महीने में 1,64,978 वाहनों की घरेलू ब्रिक्री के बदले इस साल अप्रैल में कंपनी की ब्रिक्री 18.70 प्रतिशत गिरकर 1,34,068 वाहनों पर आ गयी है. इस दौरान आल्टो समेत मिनी कारों की बिक्री 37,794 इकाइयों की तुलना में 39.80 प्रतिशत गिरकर 22,766 इकाइयों पर आ गयी.

अप्रैल महीने के दौरान स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर समेत कॉम्पैक्ट श्रेणी की बिक्री 83,834 इकाइयों से 13.90 प्रतिशत गिरकर 72,146 इकाइयों पर आ गयी. मध्यम आकार की सेडान सिआज की बिक्री भी 5,116 इकाइयों से गिरकर 2,789 इकाइयों पर आ गयी.

विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री इस दौरान 20,804 इकाइयों की तुलना में 5.90 प्रतिशत बढ़कर 22,035 इकाइयों पर पहुंच गयी. हालांकि, इस दौरान कंपनी का निर्यात 14.60 प्रतिशत बढ़कर 9,177 इकाइयों पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र में पीएम मोदी का भाषण आचार संहिता का उल्लंघन नहीं, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने दी क्लीन चिट वाराणसी से चुनाव न लड़ने पर बोलीं प्रियंका गांधी- मैंने वहीं किया जो पार्टी ने कहा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस