नई दिल्लीः शेयर बाजार की आज क्लोजिंग तेजी के साथ हुई है. हालांकि बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शुरुआती ट्रे़ड में बाजार में कमजोरी थी लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते बाजार तेजी के हरे निशान में आ गया.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 223.51 अंक यानी 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 32,424.10 पर जाकर बंद हुआ है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 90.20 अंक यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 9580 पर जाकर बंद हुआ है.

निफ्टी का हाल निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयरों में तेजी रही और 14 शेयरों में गिरावट पर कारोबार बंद हुआ है,.

बैंक निफ्टी की स्थिति बैंक निफ्टी में आज अच्छी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. बैंक निफ्टी 127.45 अंक यानी 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 19297 पर जाकर बंद हुआ है.

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में आईओसी 7.46 फीसदी, विप्रो 6.30 फीसदी ऊपर रहे. ओएनजीसी में 5.14 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. कोल इंडिया में 5.04 फीसदी का उछाल रहा और डॉ रेड्डीज लैब्स में 4.43 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.

निफ्टी के गिरने वाले शेयर निफ्टी के गिरने वाले शयरों को देखें तो एक्सिस बैंक 2.31 फीसदी नीचे रहा है. भारती एयरटेल 2.28 फीसदी टूटा है. अदानी पोर्ट्स में 1.45 फीसदी की गिरावट रही और टीसीएस में 1.17 फीसदी की कमजोरी रही है. टाइटन में 1.05 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ है.

ये भी पढ़ें

सोने के दाम आज बढ़े या गिरे, आपको मिलेगा सस्ता सोना या करनी होगी जेब ढीली-जानें