नई दिल्लीः आज अच्छे संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत अच्छी हुई थी पर कारोबार खत्म होते-होते सेंसेक्स ने ऊपरी स्तर से 115 अंकों नीचे आकर बंद दिया.निफ्टी में 9450 तक और सेंसेक्स में 30366 तक के ऊपरी स्तर दिखे थे. हालांकि आखिर में बाजार में मुनाफावसूली छा गई और आखिर में निफ्टी 30250 के आसपास बंद हुआ है. बीएसई मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स में मुनाफावसूली देखी गई और बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है.
कैसी रही बाजार की चाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स 3 अंक बढ़कर एकदम सपाट 30251 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 15 अंक यानि 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 9422 पर बंद हुआ है.
सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान हालांकि ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी है. ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.4 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 3.5 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.6 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.75 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है. बीएसई का कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स 1.7 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद होने में कामयाब रहा है. वहीं गिरने वाले सेक्टर्स की बात करें तो कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस शेयरों और पावर सेक्टर में गिरावट देखी गई. कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी, पावर इंडेक्स में 1.25 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की कमजोरी आई है.
निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में गिरावट के साथ और बाकी 28 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स 5.85 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 4.80 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 4.37 फीसदी और हिंडाल्को 3.39 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं. बजाज ऑटो 3.06 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ है. भारती इंफ्राटेल 2.85 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ है. निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में 2.37 फीसदी गिरकर और ओेएनजीसी 2.18 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. गेल में 2.11 फीसदी और एक्सिस बैंक 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला. आईओसी में 1.95 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद मिला है. वहीं एफएमसीजी दिग्गज एचयूएल 1.66 फीसदी की गिरावट दिखाकर बंद हुआ है.मिडकैप शेयरों का हाल मिडकैप शेयरों में यूनाइटेड ब्रेवरेजेस, सन टीवी, श्रीराम सिटी और कैडिला हेल्थ सबसे ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए.
