एक्सप्लोरर

Market Capitalisation: शेयर बाजार की सुस्त चाल से इन कंपनियों को हुआ नुकसान, ये फर्म हुईं मालदार

Market Capitalisation: घरेलू शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी बड़ी गिरावट लेकर आयाजहां सेंसेक्स में कुल 1200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. इसका असर टॉप 10 कंपनियों पर भी पड़ा है.

Market Capitalisation: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता एक खराब कारोबारी सप्ताह के रूप में उभरा. बीएसई सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) में बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 1,73,097.59 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इन टॉप 10 कंपनियों में से सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को झेलना पड़ा. बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कुल 1213.68 पॉइंट या 1.64 फीसदी के नुकसान में रहा. 

जानें टॉप 10 कंपनियों में से किन्हें हुआ नुकसान

  • एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 60,678.26 करोड़ रुपये घटकर 10,93,026.58 करोड़ रुपये पर आ गया. 
  • एलआईसी के मार्केट कैप में 43,168.1 करोड़ की गिरावट आई और यह 5,76,049.17 करोड़ रुपये रह गया.
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 36,094.96 करोड़ रुपये घटकर 19,04,643.44 करोड़ रुपये पर आ गई.
  • आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 17,567.94 करोड़ रुपये घटकर 7,84,833.83 करोड़ रुपये पर आ गया.
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट वैल्यूएशन 11,780.49 करोड़ रुपये घटकर 7,30,345.62 करोड़ रुपये रह गया.
  • आईटीसी के एम कैप में 3807.84 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 5,40,838.13 करोड़ रुपये रह गया.

बीता हफ्ता इन कंपनियों के लिए अच्छा

बीते हफ्ते में 4 कंपनियों को अच्छा फायदा हुआ और इनमें से हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 33,270.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,822.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सप्ताह के दौरान 20,442.2 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी बाजार हैसियत बढ़कर 14,09,552.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 14,653.98 करोड़ रुपये बढ़कर 7,38,424.68 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,611.26 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,91,560.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

घरेलू बाजार में टॉप-10 कंपनियों में किसकी बादशाहत कायम

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान दर्ज किया गया. घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 1200 अंकों से ज्यादा टूटा है जिसके चलते शीर्ष कंपनियों की बाजार हैसियत में गिरावट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें

JOB: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक देगा हजारों नौकरियां, जानें SBI का हायरिंग प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold News: गोल्ड-सिल्वर मार्केट में बड़ी हलचल, सरकार ने टाल दिया अपना ये फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में बड़ी हलचल, सरकार ने टाल दिया अपना ये फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर
Gold Prices: एक ही सोना, फिर हर देश में अलग-अलग दाम क्यों, विदेशों में गोल्ड रेट कम होने के ये हैं कारण
Gold Prices: एक ही सोना, फिर हर देश में अलग-अलग दाम क्यों, विदेशों में गोल्ड रेट कम होने के ये हैं कारण
Gold News: भारतीय घरों की मिनी-आरबीआई! भारतीय महिलाओं के पास दुनिया का कितने फीसदी सोना है?
भारतीय घरों की मिनी-आरबीआई! भारतीय महिलाओं के पास दुनिया का कितने फीसदी सोना है?
Cheapest Shoes: यूपी में यहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते, नोट कर लीजिए बाजारों की है लिस्ट, बचेंगे पैसे
Cheapest Shoes: यूपी में यहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते, नोट कर लीजिए बाजारों की है लिस्ट, बचेंगे पैसे

वीडियोज

सोनम कपूर से शिल्पा शेट्टी तक, जब इन फिल्मी सितारों ने बच्चों को दिए भगवान से जुड़े नाम
थलापति विजय के CM बनते ही Trisha Krishnan का वायरल पोस्ट, “The love is always louder” ने बढ़ाई dating rumours
Splitsvilla फेम Preet Singh ने खोले शो के बड़े secrets, fake fame, प्यार और heartbreak पर खुलकर की बात
Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
PM मोदी की अपील पर BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान, 'यह ठीक उसी तरह है जैसे सुनामी...'
PM मोदी की अपील पर BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान, 'यह ठीक उसी तरह है जैसे सुनामी...'
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
Explained: किन पार्टियों ने अपने पहले चुनाव में सरकार बनाई? प्रफुल्ल महंत से लेकर विजय थलापति तक पहली बार बने CM
किन पार्टियों ने पहले चुनाव में सरकार बनाई? प्रफुल्ल महंत से विजय थलापति तक पहली बार बने CM
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
5 हजार का निवेश और 25 हजार की कमाई, गाजर की इस खेती से किसानों ने कमाया मोटा मुनाफा
5 हजार का निवेश और 25 हजार की कमाई, गाजर की इस खेती से किसानों ने कमाया मोटा मुनाफा
Eye Cancer Risk Factors: आंखों में रहता है दर्द या दिखाई देने लगा है धुंधला तो हल्के में न लें, हो सकता है EYE कैंसर
आंखों में रहता है दर्द या दिखाई देने लगा है धुंधला तो हल्के में न लें, हो सकता है EYE कैंसर
Embed widget