Money Saving Tips: आजकल के इस तुलनात्मक दौर में आर्थिक तनाव आम बात है. अक्सर देखा होगा आपने कि आप चाहे कितना भी कमा लें, महीने के आखिर में कभी भी जरूरत के हिसाब से पैसे नहीं बचते. यहां कुछ इस्तेमाल किए जाने वाले तरीके आपकी इस स्थिति में मदद कर सकते है. 

Continues below advertisement

आर्थिक सुरक्षा के लिए योजना तैयार करें

पैसे को लेकर तनाव महसूस होने का एक वजह यह है कि हर अचानक होने वाला खर्च किसी इमरजेंसी जैसा लगता है. उदाहरण के तौर पर कार की मरम्मत की ज़रूरत पड़ना, वॉशिंग मशीन का खराब हो जाना, या परिवार में किसी के इलाज की ज़रूरत पड़ना. बात सपष्ट है कि आपके पास कोई इमरजेंसी बचत नहीं है तो छोटा-मोटा खर्च भी सब कुछ गड़बड़ कर सकता है. 

Continues below advertisement

बीमा कंपनी ने रिजेक्ट कर दिया क्लेम? जानिए IRDAI का नया नियम आपको कैसे देगा बड़ी राहत

दूसरों से तुलना करना बंद करें

सबसे महत्वपूर्ण चीज यह कि अपनी आर्थिक स्थिति की तुलना किसी और की दिखाई देने वाली कामयाबियों से करना, पैसे को लेकर तनाव महसूस करने  की सबसे बड़ी वजह है. उदहारण के लिए आपके दोस्त घर खरीद रहे हैं, छुट्टियों की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं या इन्वेस्टमेंट के बारे में बात कर रहे हैं. दूसरा पहलू यह कि उनकी EMI, परिवार की ज़िम्मेदारियां, माता-पिता से मिलने वाली आर्थिक मदद या उन पर चढ़ा हुआ कर्ज़ होता है. जो अक्सर हम नहीं देखते है. 

वेतन के मुताबिक प्लान बनाएं

बहुत से लोग अपने काम, बच्चो की पढ़ाई और विकेंड पर घूमने फिरने के खर्चे को लेकर योजना तैयार करते है, बजाए सैलरी के हिसाब. अगले वेतन आने से पहले अपने वेतन का पूरा गणित तैयार करें कि कितना बचाना है? कितना खर्च करना है?आपको किसी मुश्किल स्प्रेडशीट की ज़रूरत नहीं है. बस हर रुपये का एक मकसद तय करने से ही आपको काफी ज़्यादा कंट्रोल महसूस हो सकता है. 

NCR में बसेंगे 4 नए शहर, 5 साल में खर्च होंगे 5000 करोड़, क्या है 'नमो सिटीज' का मास्टरप्लान