LPG Rate Today on July 16: आज गुरुवार को देश भर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज घरेलू रसोई गैस की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर और गाजियाबाद/नोएडा में कीमत 939.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर स्थिर बनी हुई है.

Continues below advertisement

इस पूरे महीने घरेलू रसोई गैस की कीमतें नहीं बदली गई हैं. हालांकि, अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी को देखते हुए बीते 1 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) को कमर्शियल सिलेंडर के दाम 183.50 रुपये कम कर दिए थे. इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 2930 रुपये रह गई थी.

शहरवार LPG की कीमतें

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली942.0 रुपये2930.0 रुपये
मुंबई941.5 रुपये2885.5 रुपये
कोलकाता968.0 रुपये3082.0 रुपये
चेन्नई957.5 रुपये3106.0 रुपये
चंडीगढ़951.5 रुपये2954.5 रुपये 
देहरादून961.0 रुपये2983.5 रुपये
हैदराबाद934.0 रुपये2052.5 रुपये
भुवनेश्वर 968.0 रुपये3115.0 रुपये
तिरुवनंतपुरम 951.0 रुपये2970.5 रुपये

क्या कीमतें फिर से बढ़ेंगी? 

देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें दोबारा बढ़ने की आशंकाएं जताई जा रही हैं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा भड़के सैन्य हमलों और होर्मुज (Strait of Hormuz) की फिर से हुई नाकेबंदी से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़कर 86 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है. कीमतों में इस उछाल की वजह से एलपीजी और सीएनजी की कीमतों पर खतरा मंडराने लगा है. पेट्रोलियम मंत्रालय इस स्थिति पर नजरें बनाए हुए हैं.

Continues below advertisement

भारी-भरकम सिलेंडर से मुक्ति

तनाव के इस माहौल में एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक और नई खबर सामने आ रही है और वह ये है कि अब जल्द ही मार्केट में 10 किलोग्रामवाले हल्के कंपोजिट या फाइबरग्लास वाले सिलेंडर बेचे जाएंगे. ये पारंपरिक सिलेंडरों के मुकाबले 50% तक हल्के होंगे. HPCL की तरफ से पेश किए जा रहे इस गैस सिलेंडर को HP Navya का नाम दिया गया है.

इसे ऑर्डर करने का तरीका वैसा ही होगा जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर दूसरे सामान खरीदे जाते हैं। ग्राहक इंस्टामार्ट (Instamart) पर लॉग इन करके 10-kg का HP Navya कम्पोजिट सिलेंडर या 5-kg का मेटल LPG सिलेंडर चुन सकते हैं, उसे अपने कार्ट में डाल सकते हैं और ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, LPG की डिलीवरी आम ग्रॉसरी ऑर्डर की तरह नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Rate: बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल