रसोई गैस यानी LPG की कीमत में होने वाला बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालता है. घर का मासिक बजट हो या होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार का खर्च, LPG की कीमत बढ़ने या घटने से लागत में फर्क पड़ता है. हर महीने LPG सिलेंडर के दाम पर लोगों की नजर रहती है. कीमत में बदलाव होने पर सबसे पहले घरेलू बजट प्रभावित होता है. अगर सिलेंडर महंगा होता है तो परिवार को रसोई के खर्च के लिए ज्यादा पैसे रखने पड़ते हैं. वहीं, कीमत कम होने पर कुछ राहत मिलती है. यहां से आप घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट के बारे में जान सकते हैं. 

Continues below advertisement

शहर अनुसार, एलपीजी के भाव-

शहर का नामघरेलू एलपीजी की कीमतकमर्शियल एलपीजी की कीमत
दिल्ली942.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई941.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,701.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता968.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,882.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई 957.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,915.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु944.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,8230.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
पटना1,031.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम3,027.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
देहरादून961.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,800.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
भोपाल947.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,752.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चंडीगढ़951.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,769.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Continues below advertisement

एलपीजी के रेट से किसपर पड़ता है असर?

LPG की कीमत सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है. होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और कई छोटे कारोबार में खाना बनाने के लिए LPG का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है. ऐसे में गैस महंगी होने पर कारोबार की लागत बढ़ सकती है. बढ़ी हुई लागत का असर कई बार खाने-पीने की चीजों की कीमत पर भी दिखाई देता है. कारोबारियों के लिए LPG का रेट इसलिए अहम है, क्योंकि ईंधन का खर्च उनकी कुल लागत का एक हिस्सा होता है.

सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर