आज 3 सितंबर, गुरुवार का दिन है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी के दाम सुबह ही जारी कर दिए हैं. अब जानने वाली बात ये है कि क्या घरेलू और कमर्शियस सिलेंडर के भाव में कोई उतार- चढ़ाव हुआ है कि नहीं. तो बता दें कि आज 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर, दोनों की ही स्थिति स्थिर है. दोनों के भाव में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां से आप इनके शहर अनुसार रेट पता कर सकते हैं. ये रेट देखकर ही आपको अपने घर के लिए गैस सिलेंडर बुक करना चाहिए. 

Continues below advertisement

शहर अनुसार घरेलू (14.2 किलो) और कमर्शियल (19 किलो) गैस सिलेंडर के भाव- 

शहर का नामघरेलू एलपीजी की कीमतकमर्शियल एलपीजी की कीमत
दिल्ली942.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई941.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,701.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता968.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,882.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई 957.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,915.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु944.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,8230.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
पटना1,031.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम3,027.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
देहरादून961.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,800.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
भोपाल947.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,752.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चंडीगढ़951.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम2,769.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

3 सितंबर को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

Continues below advertisement

क्यों बढ़े कमर्शियल एलपीजी के भाव?

हाल ही में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 9.50 रुपए बढ़ गए हैं. इस बढ़त के पीछे के कारण की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक ऊर्जा की सप्लाई चेन में आई रुकावट है. इस बढ़ोतरी से रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे, कैटरिंग और छोटे- मोटे खाने- पीने के बिजनेस व्यवसायों की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में बाहर मिलने वाले खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है.

क्या महंगा होगा घरेलू एलपीजी?

घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) सिलेंडरों की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी की कोई संभावना या योजना नहीं है.