Sugar Export Banned: भारत में लगातार बढ़ रही महंगाई मार लोगों की जेब तक आ पहुंची है. बाहर से आने वाले क्रूड ऑइल की लगातार बढ़ती कीमत की वजह से ईंधन की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. इसी बीच भारत सरकार ने 13 मई को फैसला किया कि अब चीनी के निर्यात पर सितंबर 2026 तक पूरी तरह रोक रहेगी. इसका मतलब है कि अब भारत से चीनी बाहर नहीं भेजी जाएगी, सिर्फ कुछ बहुत कम मात्रा यूरोप और अमेरिका ही जाएगी. क्या इस फैसला असर महंगाई पर रोक लगाएगा या नहीं?

Continues below advertisement

सरकार ने क्यों किया फैसला?सरकार का ये फैसला महंगाई की मार के बीच आया है, इसके पीछे की वजह अल नीनो बताई जा रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अल-नीनो (El Niño) तूफान की वजह से भारत में बारिश कम हो सकती है और गर्मी बढ़ सकती है. जिसकी वजह से अगले साल गन्ने की खेती प्रभावित होने का खतरा है. खासकर 2027-28 की चीनी उत्पादन पर इसका असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Explained: पेट्रोल-डीजल से लेकर EMI तक! आपकी जेब पर कैसे पड़ रही है डबल मार? एक्सपर्ट से समझिए पूरा गणित

Continues below advertisement

इसके अलावा मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के कारण खाद की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. गन्ने की फसल को बहुत पानी और खाद चाहिए होती है. अगर खाद कम मिली तो उत्पादन घट सकता है. इतना ही नहीं फिलहाल सरकार को स्टॉक पर पूरा भरोसा भी नहीं है. कुछ चीनी मिलों के पास जितना स्टॉक बताया जा रहा है, उतना वाकई में है या नहीं इस पर भी सरकार को शक है, इसलिए सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है. कई चीनी कंपनियों के शेयर भी गिरे हैं, ऐसे में सरकार का ये शक भी जाहिर है.

इन चीनी कंपनियों के शेयर गिरे

कंपनीगिरावट (प्रतिशत में)
धामपुर शुगर मिल्स6.66
द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज5.88
डालमिया भारत शुगर5.86
बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल्स5.22
उत्तम शुगर मिल्स5.08
मवाना शुगर्स4.18
राजश्री शुगर्स 4.02
श्री रेणुका शुगर्स2.41

देश में चीनी की स्थिति2025-26 में भारत में लगभग 279 लाख टन चीनी उत्पादन होने का अनुमान है. पुराने स्टॉक मिलाकर कुल उपलब्धता लगभग 329 लाख टन है. देश की जरूरत लगभग 280 लाख टन है. यानी फिलहाल चीनी की कमी नहीं है. सरकार ने पहले 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी थी. उसमें से लगभग 6.5 लाख टन चीनी पहले ही बाहर भेजी जा चुकी है. अब आगे कोई नया निर्यात नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Gig Workers Strike: Zomato-Swiggy डिलीवरी ठप! महंगे पेट्रोल के खिलाफ गिग वर्कर्स की हड़ताल का ऐलान, रखी ये मांग

क्या बढ़ेंगे चीनी के दाम?फिलहाल घरेलू बाजार में चीनी बेचने पर मिलों को ज्यादा फायदा मिल रहा है. इसलिए वैसे भी एक्सपोर्ट ज्यादा नहीं हो रहा था. बैन लगाने से सरकार ने सिर्फ पूरी तरह रास्ता बंद कर दिया है. सरकार की सबसे बड़ी चिंता ये है कि भविष्य में चीनी की कमी या महंगाई ना बढ़ें, इसलिए पहले से ही सावधानी के तौर पर एक्सपोर्ट रोक दिया है गया है.