नई दिल्ली: फॉर्च्यून की विश्व के प्रभावशाली लोगों की लिस्ट ‘40 अंडर 40’ में अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के बच्चे ईशा अंबानी और आकाश अंबानी और बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन को जगह मिली है.

मैगजीन ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी ने लोगों के काम करने और मिलने-जुलने के तरीके को बदल दिया है. ऐसे में कुछ कार्यकारियों ने अपने व्यवसाय की हानि के बाद भी कर्मचारियों को सशक्त बनाने की दिशा में त्वरित कदम उठाया.

मैगजीन ने कहा, ‘‘परिवर्तन की इस लहर को प्रतिबिंबित करने के लिये हमने फैसला किया कि हमें इस वर्ष की ‘40 अंडर 40’ सूची में इसे स्थान देना है. हमें इसके लिये अपने सतर को बड़ा करना पड़ा और अधिक गहनता से खोज करने की जरूरत पड़ी.’’

इस साल की लिस्ट में 40 वर्ष तक की उम्र के ऐसे 40 लोग शामिल हैं, जिन्होंने परिवर्तन को बढ़ावा दिया है. ये लोग पांच श्रेणियों ‘वित्त, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, सरकार एवं राजनीति, और मीडिया एवं मनोरंजन’ से हैं.

टेक्नोलॉजी से इस लिस्ट में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और रवींद्रन शामिल हैं. इस लिस्ट में श्याओमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन को भी शामिल किया गया है.

GST Collection: अगस्त में फिर गिरा GST कलेक्शन, पिछले साल से 12 फीसदी रहा कमलोन पर मोहलत की अवधि दो साल तक बढ़ाई जा सकती है, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया