IRCTC Tour Package: अगर आप भी दिसंबर महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए खास पैकेज लेकर आया है. इसमें आपको कई दरगाह घूमने का मौका मिलेगा. बता दें यह दरगाह विशेष यात्रा हैं. इसमें आपको हजरत निजामुद्दीन से लेकर शाह-आलम दरगाह तक देखने का मौका मिलेगा. आइए आपको इस पैकेज की डिटेल्स बताते हैं-
ट्रैवलिंग मोड - ट्रेन
पैकेज का नाम - दरगाह ज़ियारत तीर्थ विशेष (Dargah Ziyarat Pilgrim Spl. Tourist Train)
कितने दिन का होगा सफर - 9 रात/10 दिन
सफर की तारीख - 19 दिसंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021
क्लास - स्टैंडर्ड स्लीपर और कंफर्ट एसी
मील प्लान - ब्रेक फास्ट लंच और डिनर
इन सभी जगहों पर घूमने का मिलेगा मौकाहजरत निजामुद्दीन, बरेली आला हजरत दरगाह, लखनऊ (बाराबंकी), अकबरपुर (किचौचा शरीफ), आगरा, अजमेर, अहमदाबाद (शाह-आलम दरगाह), खंभात (शाह-ए-मीरा दरगाह)
बोर्डिंग और डीबोर्डिंग प्वाइंटछत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, वसई रोड, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, साबरमती जं., मेहसाणा, आबूरोड, अजमेर जंक्शन
कितना आएगा खर्चअगर आप स्लीपर में सफर करते हैं तो इस यात्रा में 9450 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा. वहीं, थर्ड एसी में सफर के दौरान 15750 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा. वहीं, 5 साल से कम उम्र के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगेगा और 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का फुल टिकट लगेगा.
मिलेंगी ये सभी सुविधाएंइस पैकेज में आपको रात में रहने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा रहने के लिए आपको धर्मशाला, हॉल मल्टी शेयरिंग बेसिस पर मिलेंगे. इसके अलावा किसी भी स्मारक पर घूमने की फीस आपको अलग से देनी होगी.
ऑफिशियल लिंकइसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप इस ऑफिशियल लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WZPSTT18 पर अधिक जानकारी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IRCTC दे रहा कमाई का मौका, एक बार खर्च करें सिर्फ 3999, हर महीने होगी 80,000 तक की कमाई, जानें कैसे?
