Stock Market Closing On 9 January 2024: मंगलवार का ट्रेडिंग सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद मिलाजुला रहा. सुबह से लेकर दोपहर तक बाजार शानदार तेजी के साथ कारोबार करता रहा. लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में ऊपरी लेवल से बाजार में मुनाफावसूली लौटी. और बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 31 अंकों की मामूली तेजी के साथ 71,386 अंकों पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32 अंकों के उछाल के साथ 21,544 अंकों पर बंद हुआ है. दिन के कारोबार में एक समय सेंसेक्स 680 और निफ्टी करीब 200 अंकों के उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. 

सेक्टर का हाल 

आज के कारोबार में ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल्स, रियल एस्टेट, इंफ्रा, कमोडिटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए. जबकि बैंकिंग, मीडिया, एफएमसीजी फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट रही. आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी देखी गई. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 तेजी के साथ और 15 गिरकर बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 27 तेजी के साथ और 23 नीचे गिरकर बंद हुए. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex71,386.2172,035.4771,307.270.04%
BSE SmallCap43,821.1644,110.6843,771.380.37%
India VIX13.2613.5112.78-1.49%
NIFTY Midcap 10046,969.9547,360.6546,901.000.16%
NIFTY Smallcap 10015,409.7015,506.8015,384.250.44%
NIfty smallcap 507,290.257,340.507,271.600.42%
Nifty 10021,815.1521,986.6021,788.700.20%
Nifty 20011,782.9011,870.7011,768.800.20%
Nifty 5021,544.8521,724.4521,517.850.15%

निवेशकों को फायदा 

बाजार के दिन के हाई से फिसलने के बावजूद निवेशकों को मुनाफा हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 367.51 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. जबकि पिछले एक सत्र में मार्केट कैप 366.51 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के ट्रेड में मार्केट कैपिटलाइजेशन में एक लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी आई है. 

चढ़ने - गिरने वाले शेयर 

आज के ट्रेड में लार्सन 1.55 फीसदी, भारती एयरटेल 1.50 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.32 फीसदी, सन फार्मा 1.25 फीसदी, टाटा स्टील 1.21 फीसदी, एनटीपीसी 1.11 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.97 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है. जबकि नेस्ले 1.03 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.90 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.88 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.80 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.57 फीसदी, टाइटन 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें

मालदीव-भारत के बीच विवाद का इस कंपनी को ऐसे मिला फायदा, शेयर ने ऑलटाइम हाई पर पहुंचकर किया मालामाल