Stock Market Closing On 20th March 2023: अमेरिका यूरोप के बैंकिंग क्राइसिस का खामियाजा भारतीय शेयर बाजार को उठाना पड़ा है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. निवेशकों के मुनाफावसीली के चलते सेंसेक्स दिन के दौरान 900 तो निफ्टी 270 अंकों नीचे जा लुढ़का था. हालांकि निचले लेवल से बाजार में रिकवरी लौटी. इसके बावजूद बीएसई सेंसेक्स 360 अंकों की गिरावट के साथ 57,628 अंकों पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111 अंकों की गिरावट के साथ 16988 पर बंद हुआ है. 

सेक्टरोल अपडेट 

आज के ट्रेड में बैंकिंग, आईटी, मेटल्स, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. जबकि एफएमसीजी, मीडिया सेक्टर के शेयर में तेजी रही. मिडकै और स्मॉल कैप इंडेक्स भी गिरकर बंद हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 5 स्टॉक्स हरे निशान में और 25 लाल निशान में बंद हुआ है. निफ्टी के 50 शेयरों में 13 में तेजी रही जबकि 37 शेयर गिरकर बंद हुए. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex57,701.1857,829.2357,084.91-0.50%
BSE SmallCap26,911.8427,128.4126,780.96-0.94%
India VIX16.0117.2214.520.08
NIFTY Midcap 10029,782.5530,139.3529,543.15-1.03%
NIFTY Smallcap 1009,005.859,122.108,948.65-0.98%
NIfty smallcap 504,100.254,142.004,070.20-0.67%
Nifty 10016,852.9016,922.7516,700.25-0.66%
Nifty 2008,846.208,889.358,767.55-0.71%
Nifty 5016,988.4017,066.6016,828.35-0.65%

चढ़ने - गिरने वाले शेयर 

आज के ट्रेड में एचयूएल 2.61 फीसदी, बीपीसीएल 2.35 फीसदी, आईटीसी 0.87 फीसदी, ग्रासिम 0.48 फीसदी, नेस्ले 0य42 फीसदी, कोटक महिंद्रा 0.39 फीसदी, सन फार्मा 0.37 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो बजाज फिनसर्व 4.33 फीसदी, अडानी इंटरप्राइजेज 3.82 फीसदी, बजाज फाइनैंस 3.17 फीसदी, हिंडाल्को 2.76 फीसदी और विप्रो 2.48 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.  

निवेशकों की संपत्ति में गिरावट 

निवेशकों की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है. शेयर बाजार  बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 255.64 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो शुक्रवार को 257.59 लाख करोड़ रुपये था. यानि आज के ट्रेडिंग सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 1.95 लाख करोड़ रुपये की सेंध लगी है. 

ये भी पढ़ें 

Gold Price Hike: सभी रिकॉर्ड टूट गए, पहली बार सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा