Stock Market Closing On 20 October 2023: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहा है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार निवेशकों की बिकवाली और मुनाफावसूली के चलते गिरावट के साथ बंद हुए है. आज के ट्रेड में सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 232 अंकों की गिरावट के साथ 65,397 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 19,543 अंकों पर क्लोज हुआ है. 

सेक्टर का हाल 

आज के ट्रेड में सभी सेक्टर्स के इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ है. एफएमसीजी,मेटल्स,एनर्जी,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, इंफ्रा, बैंकिंग, आईटी, ऑटो, फार्मा के साथ ही ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए. आज के ट्रेड में निफ्टी मिड कैप इंडेक्स और स्मॉल कैप इंडेक्स में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 8 शेयर तेजी के साथ और 22 गिरकर क्लोज हुए.निफ्टी के 50 शेयरों में 15 शेयर तेजी के साथ और 35 गिरावट के साथ बंद हुए.  

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex65,397.6265,555.1465,308.61-0.35%
BSE SmallCap38,198.7238,648.7238,166.70-0.76%
India VIX10.8211.0910.08-0.73%
NIFTY Midcap 10039,878.7540,322.4039,754.45-1.13%
NIFTY Smallcap 10012,927.4013,086.0012,883.70-0.79%
NIfty smallcap 505,978.056,058.205,949.05-0.88%
Nifty 10019,468.4019,533.3519,450.30-0.48%
Nifty 20010,435.0010,480.7510,423.55-0.58%
Nifty 5019,542.6519,593.8019,518.70-0.42%

निवेशकों को 2 लाख करोड़ का नुकसान 

लगातार तीसरे दिन बाजार में मुनाफावसूली के चलते निवेशकों की संपत्ति में कमी आई है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 318.89 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले कारोबारी सत्र में 320.91 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के ट्रेड में निवेशकों को 2.02 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

चढ़ने गिरने वाले शेयर 

आज के ट्रेड में कोटक महिंद्रा बैंक 1.80 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.43 फीसदी, टीसीएस 1.14 फीसदी, एनटीपीसी 0.69 फीसदी, नेस्ले 0.60 फीसदी, एचडीएफसी बैंक  0.53 फीसदी, भारती एयरटेल 0.49 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. गिरने वाले शेयर पर नजर डालें तो आईटीसी 2.76 फीसदी, एचयूएल 2.04 फीसदी, टाटा स्टील 2.03 फीसदी एसबीआई 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोने के दाम चार महीने की ऊंचाई पर, इजरायल-हमास युद्ध और डॉलर के रेट गिरने का असर