Stock Market Closing On 23 June 2023: लगातार दूसरे और हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भी भारतीय शेयर बाजार मुनाफावसूली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुआ है. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी स्टॉक्स समेत मिड कैप आईटी शेयर में बारी गिरावट के चलते बाजार गिरावट रही. सेंसेक्स फिर से 63,000 के आंकड़े के नीचे जा फिसला है. आज के कारोबार के खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 257 अंकों की गिरावट के साथ 62,982 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102 अंकों की गिरावट के साथ 18,668 अंकों पर क्लोज हुआ है. 

आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, बैंकिंग एनर्जी, ऑटो, मेटल्स, एफएमसीजी, इंफ्रा, मीडिया और रियल एस्टेट के स्टॉक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए. ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स भी गिरकर बंद हुए. केवल फार्मा स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है. मिड कैप स्टॉक्स में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है. निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 435 अंकों की गिरावट के साथ 34,800 पर बंद हुआ है. स्मॉल कैप इंडेक्स भी 126 अंक या 1.17 फीसदी नीचे गिरकर क्लोज हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 7 शेयर तेजी के साथ तो 23 नीचे गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 10 शेयर तेजी के साथ और 40 गिरावट के साथ बंद हुए. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex62,979.3763,240.6362,874.12-0.41%
BSE SmallCap31,991.1832,392.9131,902.03-1.17%
India VIX11.2411.8411.14-2.71%
NIFTY Midcap 10034,799.9035,223.6034,767.30-1.24%
NIFTY Smallcap 10010,624.1010,759.5510,582.65-1.17%
NIfty smallcap 504,757.654,820.954,742.45-1.17%
Nifty 10018,595.7518,710.0518,580.95-0.68%
Nifty 2009,837.459,905.809,830.00-0.76%
Nifty 5018,665.5018,756.4018,647.10-0.56%

निवेशकों को 3 लाख करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. आज के ट्रेड में बीएसई का मार्केट कैप बाजार बंद होने पर घटकर 289.45 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जो गुरुवार को 292.30 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों की संपत्ति में 2.85 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है और बीते दो दिनों के आकड़े पर नजर डालें तो निवेशकों को दो दिनों में 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group Stocks: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अमेरिका में भी शुरू हो गई अडानी समूह के खिलाफ जांच, 52,000 करोड़ रुपये घट गया मार्केट कैप