Stock Market Closing On 28th February 2023: अडानी समूह के शेयरों में शानदार तेजी के बावजूद लगातार आठवें ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. आईटी, एनर्जी और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली के चलते ये गिरावट रही है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 326 अंकों की गिरावट के साथ 59,000 के नीचे 58,962 अंकों पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89 अंकों की गिरावट के साथ 17,303 अंकों पर बंद हुआ है. 

सेक्टर अपडेट 

आज आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी बैंकिंग, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. जबकि ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया जैसे सेक्टर के शेयर तेजी के बंद हुए. आज के सत्र में मिडकैप और स्माल कैप शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 17 शेयर तेजी के साथ तो 33 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 शेयर तेजी के साथ तो 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex58,962.1259,483.7258,795.97-0.55%
BSE SmallCap27,341.1427,379.0927,236.770.00
India VIX14.0214.5713.50.01
NIFTY Midcap 10030,117.3030,166.2529,875.550.01
NIFTY Smallcap 1009,155.609,176.659,117.600.0041
NIfty smallcap 504,127.404,149.054,112.300.09%
Nifty 10017,083.8017,195.3517,039.60-0.42%
Nifty 2008,964.559,010.608,939.55-0.27%
Nifty 5017,303.9517,440.4517,255.20-0.51%

चढ़ने-गिरने वाले शेयर 

आज के कारोबार में एशियन पेंट्स 3.03 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.79 फीसदी, पावर ग्रिड 1.32 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.87 फीसदी, एचडीएफसी 0.67 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.65 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.61 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. 

निवेशकों को नुकसान

आज के ट्रेडिंग सेशन में भी निवेशकों को नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर घटकर  257.80 लाख करोड़ रुपये रहा है जो सोमवार को 258 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के ट्रेडिंग सेशन में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 20,000 करोड़ रुपये घट गया है.गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो टाटा स्टील 2.03 फीसदी, रिलायंस 1.99 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.77 फीसदी, इंफोसिस 1.46 फीसदी, आईटीसी 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

ये भी पढ़ें 

Food Inflation: अल नीनो के चलते खराब रह सकता है मानसून, खाद्य वस्तुओं की महंगाई से राहत के आसार नहीं!