Stock Market Closing On 18th May 2023: आज के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार ने अपनी सारी बढ़त गवां दी. सुबह शानदार तेजी के साथ खुलने के बावजूद बाजार में तेजी कायम नहीं रह सकती. निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. बीएसई सेंसेक्स 128 अंकों की गिरावट के साथ 61,431 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ 18,134 अंकों पर क्लोज हुआ है. दिन के हाई से सेंसेक्स 500 से ज्यादा तो निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. 

सेक्टर के हाल 

आज के ट्रेड में ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, रियल एस्टेट, मीडिया , एनर्जी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. केवल बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक हरे निशान में बंद हुए. मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स के शेयर भी गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 13 शेयर तेजी के साथ और 17 गिरावट के साथ बंद हुआ है. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 13 शेयरों में तेजी रही है जबकि 37 शेयर गिरकर बंद हुए.  

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex61,437.8861,955.9061,349.34-0.20%
BSE SmallCap29,815.7130,063.3529,790.24-0.20%
India VIX12.8313.1111.14-2.10%
NIFTY Midcap 10032,571.4532,934.2032,520.25-0.58%
NIFTY Smallcap 1009,895.6510,009.159,869.20-0.42%
NIfty smallcap 504,467.304,525.654,456.30-0.57%
Nifty 10017,987.8018,165.6517,964.35-0.38%
Nifty 2009,472.809,567.409,461.40-0.41%
Nifty 5018,134.5018,297.2018,104.85-0.26%

गिरने - चढ़ने वाले शेयर्स 

आज के ट्रेड में बजाज फाइनैंस 1.22 फीसदी, कोटक महिंद्रा 1.03 फीसदी, भारती एयरटेल 0.94 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.94 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.41 फीसदी और एचडीएफसी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. जबकि एसबीआई 2.11 फीसदी, आईटीसी 1.87 फीसदी, टाइटन कंपनी 1.62 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.  

निवेशकों की संपत्ति घटी

आज के कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में कमी आई है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 275.85 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो बुधवार को 277.26 लाख करोड़ रुपये रहा था. जो मंगलवार को  यानि आज के सत्र में निवेशकों को 1.41 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Hinduja Group: महारानी एलिजाबेथ के घर भोज में अपना भोजन लेकर जाते थे श्रीचंद हिंदुजा, अब कौन संभालेगा 14 बिलियन डॉलर का साम्राज्य!