Stock Market Closing On 18 July 2023: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का ट्रेडिंग सत्र यादगार रहा. दिन में कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स पहली बार 67,000 के आंकड़े के ऐतिहासिक आंकड़े के पार जाने में सफल रहा. हालांकि ऊपरी लेवल से बाजार में बिकवाली आ गई.  हालांकि आज के कारोबार के खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 205 अंकों की तेजी के साथ 66,795 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38 अंकों के उछाल के साथ 19,749 अंकों पर बंद हुआ है. 

सेक्टर का हाल 

आज के कारोबारी सत्र में आईटी, एनर्जी, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में शानदार खऱीदारी देखी गई. पर बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, मीडिया, रियल एस्टेट, मेटल्स, रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई. आज के ट्रेड में स्मॉल कैप और मिड कैप स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 शेयर तेजी के साथ और 15 गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 20 तेजी के साथ और 30 गिरकर बंद हुए.  

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE MidCap29,423.0229,565.3729,297.89-0.18%
BSE Sensex66,795.1467,007.0266,574.470.31%
BSE SmallCap33,828.5934,163.4233,673.93-0.47%
India VIX11.7112.0211.073.49%
NIFTY Midcap 10036,591.4036,747.3036,409.85-0.14%
NIFTY Smallcap 10011,317.2011,483.1011,262.70-0.94%
NIfty smallcap 505,114.705,199.255,096.10-1.23%
Nifty 10019,605.8519,681.6519,548.950.11%
Nifty 20010,367.9510,405.2510,335.250.07%
Nifty 5019,749.2519,819.4519,690.200.19%

चढ़ने गिरने वाले शेयर्स 

आज के ट्रेड में इंफोसिस के स्टॉक में शानदार तेजी देखी गई. 20 जुलाई को कंपनी के तिमाही नतीजे घोषित होंगे उसके पहले शेयर में तेजी है. इसके अलावा एशियन पेंट्स 1.51 फीसदी, एसचीएल टेक 1.07 फीसदी, रिलायंस 0.93 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.66 फीसदी, एनटीपीसी 0.48 फीसदी, विप्रो 0.43 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.35 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि एसबीआई 1.45 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.29 फीसदी, टाइटन कंपनी 1.28 फीसदी, सन फार्मा 1.08 फीसदी, टाटा स्टील 1.02 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

मार्केट कैप में गिरावट

शेयर बाजार के तेजी के साथ बंद होने के बावजूद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक्स के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. आज कारोबार खत्म होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 303.11 लाख करोड़ रुपये रहा है जबकि सोमवार के कारोबार में 303.88 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के ट्रेड में मार्केट कैप में 77,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है.  

ये भी पढ़ें 

Sahara Refund Portal: पहली बार में मिलेंगे 10 हजार रुपये, सहारा में पैसा फंसाने वालों के लिए अमित शाह ने शुरू की बड़ी सुविधा, समझिए प्रॉसेस