Stock Market Closing On 09th January 2023: बीते हफ्ते तीन दिनों की बड़ी गिरावट के बाद हफ्ते का पहला कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार रहा है. ग्लोबल संकेतों के चलते सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खिला और निवेशकों की खरीदारी के चलते ये तेजी बरकरार रही. सेंलेक्स फिर से 60,000 तो निफ्टी 18,000 के आंकड़ो को पार करने में कामयाब रहा. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 791 अंकों के उछाल के साथ 60,691 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 230 अंकों की तेजी के साथ 18,089 अंकों पर बंद हुआ है. 

सेक्टर का हाल 

बाजार में इस शानदार तेजी में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुआ बैंक निफ्टी, निफ्टी आईटी, ऑटो, एनर्जी, मेटल्स, ऑयल एंड गैस और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 3 शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है बाकि 27 शेयरों में तेजी रही. निफ्टी के 50 शेयरों में 44 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 6 शेयर गिरकर बंद हुए.

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex60,717.7660,889.4160,109.9400:19:35
BSE SmallCap28,928.4129,072.5728,858.840.50%
India VIX14.6515.3814.53-2.48%
NIFTY Midcap 10031,716.6531,760.4531,533.850.01
NIFTY Smallcap 1009,709.509,765.359,682.400.01
NIfty smallcap 504,342.204,372.004,334.750.0035
Nifty 10018,248.5518,276.2518,098.000.01
Nifty 2009,557.909,569.809,486.950.01
Nifty 5018,101.2018,141.4017,936.150.01

चढ़ने-गिरने वाले शेयर 

आज के कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.59 फीसदी, एचसीएल टेक 3.37 फीसदी, टीसीएस 3.35 फीसदी, इंडसइंड बैंक 3.06 फीसदी और टेक महिंद्रा 2.92 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि टाइटन 2.12 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.21 फीसदी और मारुति सुजुकी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

निवेशकों की संपत्ति में उछाल 

बाजार में आए तेजी में निवेशकों की संपत्ति में शानदार उछाल देखने को मिला है.  बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 282.92 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा जो शुक्रवार 6 जनवरी 2023 को 279.81 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज की तेजी में निवेशकों की संपत्ति में 3.10 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

Doorstep Banking: बैंक जाने का नहीं है समय तो घर तक चलकर आएगा बैंक! समझें कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ