Stock Market Closing On 5th May 2023: हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद निराशाजनक रहा है. बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली और बाजार में मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स करीब 700 अंकों की गिरावट के साथ 61,054 अंक तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 187 अंकों की गिरावट के साथ 18069 अंकों पर बंद हुआ है.

सेक्टर का हाल

आज के कारोबार में बैंक निफ्टी 2.34 फीसदी या 1025 अंक  की गिरावट के साथ बंद हुआ है. बैंक निफ्टी के चलते बाजार में ये बिकवाली देखने को मिली है. इसके अलावा आईटी, फार्मा, मेटल्स, मीडिया, एनर्जी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स गिरकर बंद हुए. जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मुनाफावसूली रही. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 शेयर तेजी के साथ वहीं 20 गिरावट के साथ बंद हुआ है जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 20 शेयर तेजी के साथ और 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है.  

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE MidCap25,851.8626,045.6225,825.30-0.50%
BSE Sensex61,054.2961,585.5061,002.17-1.13%
BSE SmallCap29,283.8729,506.8629,250.28-0.39%
India VIX12.3012.3811.534.79%
NIFTY Midcap 10032,148.8532,455.2532,110.50-0.70%
NIFTY Smallcap 1009,729.759,833.109,717.80-0.82%
NIfty smallcap 504,439.554,487.104,427.55-0.87%
Nifty 10017,939.2518,076.7017,925.55-0.89%
Nifty 2009,434.059,506.909,426.40-0.86%
Nifty 5018,069.0018,216.9518,055.45-1.02%

गिरने-चढ़ने वाले शेयर्स

आज के कारोबार में टाइटन 2.46 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.43 फीसदी, नेस्ले 1.36 फीसदी, आईटीसी 1.02 फीसदी एशियन पेंट्स 0.98 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. वहीं एचडीएफसी बैंक 5.90 फीसदी, एचडीएफसी 5.63 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

निवेशकों की संपत्ति में गिरावट

आज के कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में सेंध लगी है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 273.76 लाख करोड़ रुपये रहा है जो गुरुवार को 275.16 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के ट्रेड में निवेशकों की संपत्ति में 1.40 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है. 

ये भी पढ़ें

Edible Oil Rate: सरकार ने कंपनियों से खाने के तेल की कीमतें घटाने के लिए कहा, जानें कब तक मिलेगी राहत