Stock Market Closing On 18th January 2023: लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. बैंकिंग आईटी स्टॉक्स में निवेशकों की खरीदारी के चलते बाजार  में ये तेजी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स फिर से 61000 अंकों के पार बंद हुआ है. बीएसई सेंसेक्स 390 अंकों की तेजी के साथ 61,045 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 112 अंकों के उछाल के साथ 18,165 अंकों पर बंद हुआ है. 

सेक्टरोल अपडेट 

बाजार में तेजी में बैंकिंग, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, रियल एस्टेट, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी रही. जबकि ऑयल एंड गैस, एनर्जी, सरकारी बैंक और ऑटो सेक्टर के शेयर में बिकावली देखने को मिली. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है. निफ्टी के 50 शेयरों में 38 शेयर तेजी के साथ तो 12 गिरावट के साथ बंद हुए. जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 शेयर तेजी के साथ 7 शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex61,045.7461,110.2560,569.190.64%
BSE SmallCap28,841.6328,892.7528,803.800.0017
India VIX14.3714.7512.47-1.49%
NIFTY Midcap 10031,379.3031,408.5031,190.2500:07:29
NIFTY Smallcap 1009,670.859,706.309,658.450.0006
NIfty smallcap 504,338.154,364.004,332.400.0001
Nifty 10018,307.4018,324.3018,189.550.50%
Nifty 2009,571.609,579.809,510.550.50%
Nifty 5018,165.3518,183.7518,032.450.62%

निवेशकों की संपत्ति में उछाल 

आज के कारोबार में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 282.75 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. जबकि मंगलवार को 281.93 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि निवेशकों की संपत्ति में 82000 करोड़ रुपये की उछाल देखने को मिली है. 

 

ये भी पढ़ें 

Budget 2023: शेयर बाजार से होने वाली कमाई पर देना होगा ज्यादा टैक्स या फिर निवेशकों को मिलेगी राहत?