Stock Market Closing On 14th March 2023: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन बेहद अमंगल साबित हुआ है. सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद एक बार फिर बाजार में मुनाफावसूली लौट आई जिसके चलते बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 58,000 के नीचे 337 अंकों की गिरावट के साथ 57,900 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111 अंकों की गिरावट के साथ 17,043 अंकों पर बंद हुआ है. 

सेक्टर अपडेट 

बाजार में आज फार्मा, मीडिया और हेल्थकेयर सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं. बैंकिंग, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हिए हैं. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 7 शेयर तेजी के साथ और 23 गिरावट के साथ बंद हुए जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 11 शेयर तेजी के साथ और 39 शेयर  गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex57,900.1958,490.9857,721.16-0.58%
BSE SmallCap27,162.1627,427.9127,045.50-0.77%
India VIX16.2216.6415.00250.0002
NIFTY Midcap 10029,949.3530,165.5029,808.80-0.52%
NIFTY Smallcap 1009,043.159,141.959,007.00-0.83%
NIfty smallcap 504,078.604,122.604,059.20-0.79%
Nifty 10016,887.0517,060.0516,826.10-0.65%
Nifty 2008,868.308,955.358,835.60-0.63%
Nifty 5017,043.3017,224.6516,987.10-0.65%
Nifty 50 USD7,237.487,237.487,237.480.00%
Nifty 50 Value 209,127.659,254.759,095.55-0.99%
Nifty 50014,358.5514,499.2014,306.80-0.66%
Nifty Midcap 15011,304.7011,395.9011,259.95-0.62%
Nifty Midcap 508,423.508,472.008,372.75-0.38%
Nifty Next 5037,375.5537,669.2037,150.40-0.58%

चढ़ने वाले शेयर 

आज के सत्र में बीपीसीएल में 1.12 फीसदी, टाइटन कंपनी में 1.01 फीसदी, भारती एयरटेल 0.85 फीसदी, लार्सन 0.49 फीसदी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 0.43 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.37 फीसदी, सन फार्मा 0.32 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. 

गिरने वाले शेयर 

गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो अडानी एंटरप्राइजेज 7.27 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 3.92 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.74 फीसदी, टीसीएस 2.04 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ 1.75 फीसदी, बजाज फाइनैंस 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

निवेशकों को झटका 

आज के गिरावट में निवेशकों को फिर से भारी नुकसान हुआ है. निवेशकों की संपत्ति 2 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 256.53 लाख करोड़ रुपये रहा जो सोमवार को 258.56 लाख करोड़ रुपये रहा था. 

ये भी पढ़ें 

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स को मोदी सरकार का झटका, नहीं मिलेगा 18 महीने का डीए एरियर, सरकार ने बचा लिए इतने रुपये!