Stock Market Closing On 01 August 2023: मंगलवार के कारोबार सत्र में भारतीय शेयर बाजार उठापटक देखने को मिला है. बाजार पूरे दिन के कारोबारी सत्र में कभी लाल तो कभी हरे निशान में कारोबार करता नजर आया. ज्यादातर सेक्टरों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. बाजार को केवल आईटी सेक्टर का सहारा मिला है. आज के कारोबार के खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 66,459 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20 अंकों की गिरावट के साथ 19,735 अंकों पर बंद हुआ है. 

सेक्टरोल अपडेट 

आज के ट्रेड में आईटी इंडेक्स में तेज उछाल देखने को मिला है. आईटी स्टॉक्स की खऱीदारी के चलते निफ्टी आईटी 360 अंकों के उछाल के साथ 30,288 अंकों पर बंद हुआ है. इसके अलावा फार्मा, , मेटल्स और कमोडिटी स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिली है. मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में भी तेजी रही. जबकि बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, रियल एस्टेट, मीडिया, एनर्जी , इंफ्रा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 शेयर तेजी के साथ और 15 गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 23 शेयर तेजी के साथ और 27 गिरावट के साथ बंद हुए.

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex66,459.3166,658.1266,388.26-0.10%
BSE SmallCap35,180.5735,257.6835,086.0300:07:21
India VIX10.2810.7010.20-1.25%
NIFTY Midcap 10037,718.1037,884.4537,666.90-0.01%
NIFTY Smallcap 10011,778.2511,805.4511,746.050.64%
NIfty smallcap 505,338.505,355.255,323.650.83%
Nifty 10019,659.8519,722.1019,630.70-0.10%
Nifty 20010,437.5010,469.7010,421.85-0.08%
Nifty 5019,733.5519,795.6019,704.60-0.10%

चढ़ने और गिरने वाले शेयर्स 

ज के ट्रेड में एनटीपीसी के शेयर में 3.07 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.50 फीसदी, एचसीएल टेक 1.88 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.17 फीसदी, टीसीएस 0.87 फीसदी, इंफोसिस 0.75 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि पावर ग्रिड 5.36 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.62 फीसदी, रिलायंस 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

निवेशकों की संपत्ति में उछाल 

शेयर बाजार मे गिरावट के बावजूज आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों की संपत्ति में उछाल देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 306.80 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले कारोबारी सत्र में 306.65 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के ट्रेड में निवेशकों की संपत्ति में 15,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें 

जुलाई 2023 में 1.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा जीएसटी कलेक्शन, 5वीं बार 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वसूली