Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का दौर जारी है. आज 19 मई को रुपया डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 96.37 पर खुला, जो अब तक का इसका सबसे लो-लेवल है. यह लगातार आठवां सत्र है, जब रुपये में गिरावट देखी जा रही है.

Continues below advertisement

कल कारोबार के दौरान रुपया 96.39 के अब तक के सबसे निचले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है और आज बाजार खुलते ही यह उसी ऐतिहासिक निचले स्तर के करीब पहुंच गया. इस दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब बनी रही. विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) की नाकेबंदी से खाड़ी देशों से तेल के आयात में आई रुकावट की वजह से रुपये की स्थिति नाजुक बनी हुई है. 

पिछले 8 दिनों से रुपये की गिरावट

तारीख1 डॉलर की कीमत (रुपये में)गिरावट की वजह 
8 मई 202694.42 रुपयेखाड़ी देशों में तनाव के कारण गिरावट की शुरुआत
11 मई 202695.39 रुपयेरुपया पहली बार 95 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार
12 मई 202695.63 रुपयेअमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी के कारण दबाव
13 मई 202695.70 रुपयेविदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव
14 मई 202695.71 रुपयेOGI वेबसाइट पर ट्रंप के सीक्रेट ट्रेड का खुलासा
15 मई 202695.99 रुपये110 डॉल के पार पहुंचा क्रूड
18 मई 202696.27 रुपयेहोर्मुज पर नाकेबंदी का दबाव
19 मई 202696.37 रुपयेआज अब तक का सबसे निचला स्तर

 

Continues below advertisement

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Rate: कहीं 104 तो कहीं 109 रुपए है पेट्रोल-डीजल का रेट, महंगा होने के बाद आपके शहर में कितनी हैं कीमतें?