एक्सप्लोरर

भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन का क्या होगा शेयर बाजार पर असर? क्या इंवेस्टमेंट से हाथ खींच लेंगे विदेशी निवेशक?

Share Market: भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी इसलिए पाकिस्तान पर मिसाइल हमले या संघर्ष का घरेलू इक्विटी, मुद्राओं या बॉन्ड्स पर अब तक सीमित प्रभाव देखा गया.

Share Market: पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात भारतीय सेना ने हमला कर नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए. भारत की इस सैन्य कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान की तरफ से भी LoC पर भारी गोलीबारी की जा रही है.

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से क्या भारतीय बाजारों से अपने हाथ पीछे खींच लेंगे विदेशी निवेशक? तमाम एक्सपर्ट्स के हवाले से रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि  LoC पर टेंशन से भारतीय बाजारों के प्रति विदेशी निवेशकों की भावना पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है. 

निवेशकों को है इस बात का भरोसा

4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी भारत की अर्थव्यवस्था का पाकिस्तान के साथ सीधा व्यापार न के बराबर है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच कारोबार बंद हो गया है. नतीजतन, सीमा पार भारत के मिसाइल हमलों का घरेलू इक्विटी, मुद्राओं या बॉन्ड्स पर प्रभाव सीमित देखने को मिला. निवेशकों का ऐसा मानना है कि दोनों देशों के बीच घमासान जंग छिड़ने की संभावना कम है. 

संघर्ष का भारत पर कोई स्थायी असर नहीं

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नुवामा ग्रुप में फिक्स्ड इनकम के हेड अजय मारवाह का कहना है कि अगर अगर स्थिति जल्द ही सुधर जाती है तो निवेश को नुकसान नहीं पहुंचेगा. सिटी एनालिस्ट्स ने एक रिसर्च नोट में इस बात का जिक्र किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के इतिहास को देखे तो इसका भारत के बाजारों पर कोई स्थायी प्रभाव पड़ता नहीं दिखा है.

उदाहरण के तौर पर, 2019 के पुलवामा-बालाकोट में हुई हिंसा के बाद रुपया स्थिर रहा और बॉन्ड यील्ड में गिरावट आने से पहले 15 बेसिस पॉइंट्स की अस्थायी वृद्धि देखी गई. इसी तरह का पैटर्न 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी संघर्ष के दौरान देखा गया था, जब रुपया शुरू में 1 परसेंट कमजोर हुआ था, लेकिन बाद में फिर ठीक हो गया. 

क्यों भारत पर निवेशकों का विश्वास है अटूट? 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर डिस्काउंटेड टैरिफ और फिर इस पर 90 दिनों के लिए अस्थायी रोक लगाए जाने के बाद निवेशकों का भारतीय बाजारों के प्रति विश्वास बढ़ा है. यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए 6.5 परसेंट की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया है.

अप्रैल की शुरुआत से, जब अमेरिका ने नए टैरिफ की घोषणा की, निफ्टी 50 इंडेक्स में 4.6 परसेंट का उछाल आया है. IMF की भी डेटा के मुताबिक, भारत 2025 तक जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जो अभी अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद पांचवें नंबर पर है.

इसके अलावा, इस हफ्ते की शुरुआत में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया गया. अमेरिका के साथ भी द्विपक्षीय समझौते पर तेजी से बातचीत चल रही है. ये कई बड़ी वजहें हैं जिनके चलते भारतीय बाजारों पर निवेशकों का भरोसा अटूट है.  

ये भी पढ़ें: 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दूसरे दिन भी छलांग लगा रहा शेयर बाजार, 120 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24,400 पार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने-चांदी ने खोई अपनी चमक, चांदी 5000 रुपये फिसली; जानिए आज आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना
सोने-चांदी ने खोई अपनी चमक, चांदी 5000 रुपये फिसली; जानिए आज आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना
Stock Market 20 April: शेयर मार्केट की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 160 अंक उछला; निफ्टी 24,410 के पार
शेयर मार्केट की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 160 अंक उछला; निफ्टी 24,410 के पार
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में लगी आग, देश में स्थिर है दाम; जानिए आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी या घटी
कच्चे तेल में लगी आग, देश में स्थिर है दाम; जानिए आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी या घटी
Stocks to Watch: निवेशक पैसे रखें तैयार, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए पूरी डिटेल
निवेशक पैसे रखें तैयार, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए पूरी डिटेल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXCLUSIVE: 'आजकल अखिलेश यादव ने टोपी पहनना...', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने ये क्या कहा, ममता बनर्जी पर भी किया वार
EXCLUSIVE: 'आजकल अखिलेश यादव ने टोपी पहनना...', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने ये क्या कहा, ममता बनर्जी पर भी किया वार
महिला आरक्षण: 'यह बिल पास हो जाता तो…', उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष पर बरसे, 22 को विरोध मार्च
महिला आरक्षण: 'यह बिल पास हो जाता तो…', उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष पर बरसे, 22 को विरोध मार्च
Iran-US War: 'पाकिस्तान अमेरिका के लिए शर्मनाक और खतरनाक, भारत ज्यादा...', अमेरिकी एक्सपर्ट्स की ट्रंप को चेतावनी
'पाकिस्तान अमेरिका के लिए शर्मनाक और खतरनाक, भारत ज्यादा...', अमेरिकी एक्सपर्ट्स की ट्रंप को चेतावनी
KL Rahul ने प्राइवेट तरीके से किया बर्थडे सेलिब्रेट, वाइफ अथिया शेट्टी संग दिखी क्यूट बॉन्डिंग, बोले-'हर चीज के लिए ग्रेटफुल हूं'
KL Rahul ने प्राइवेट तरीके से किया बर्थडे सेलिब्रेट, वाइफ अथिया शेट्टी संग दिखी क्यूट बॉन्डिंग
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
Ajit Doval Visit Saudi: सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड' डोभाल, आखिर प्लान क्या?
सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड' डोभाल, आखिर प्लान क्या?
‘हट जा ताऊ’ पर ताऊ ने उड़ाया गर्दा! ताई की याद में किया जबरदस्त डांस, देखते रह गए गांव वाले, वीडियो वायरल
‘हट जा ताऊ’ पर ताऊ ने उड़ाया गर्दा! ताई की याद में किया जबरदस्त डांस, देखते रह गए गांव वाले
बेहद अजीब है इस देश की परंपरा, आज भी यहां एक ही महिला से ब्याहे जाते हैं सब भाई
बेहद अजीब है इस देश की परंपरा, आज भी यहां एक ही महिला से ब्याहे जाते हैं सब भाई
Embed widget