नई दिल्ली: भारत ने अमेरिका की तरफ से जारी ट्रेड वॉर के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तहत अमेरिका से आने वाले 29 उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है. इन उत्पादों में बंगाली चना , मसूर दाल और आर्टेमिया शामिल हैं. वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि ये बढ़े हुए शुल्क चार अगस्त से प्रभावी होंगे.

मटर और बंगाली चने पर शुल्क बढ़ाकर 60 फीसदी और मसूर दाल पर 30 फीसदी कर दिया गया है.

इनके अलावा बोरिक एसिड पर 7.5 फीसदी और घरेलू रीजेंट पर 10 फीसदी शुल्क लगाया गया है. आर्टेमिया पर शुल्क बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.

इनके अलावा चुनिंदा किस्म के नटों , लोहा और इस्पात उत्पादों , सेब , नाशपाती , स्टेनलेस स्टील के चपटे उत्पाद , मिश्र धातु इस्पात , ट्यूब-पाइप फिटिंग , स्क्रू , बोल्ट और रिवेट पर शुल्क बढ़ाया गया है. हालांकि, अमेरिका से इंपोर्टेड मोटरसाइकिलों पर इंपोर्ट शुल्क नहीं बढ़ाया गया है.

दरअसल अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले चुनिंदा स्टील पर 25 फीसदी और एल्युमीनियम उत्पादों पर 10 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी थी. इससे भारत पर 24.1 करोड़ डॉलर का शुल्क बोझ पड़ा था. भारत ने इसी के जवाब में ये इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है.

सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी में नहीं हुआ कोई बदलाव

नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर, EPFO सब्सक्राइबर के लिए जल्द बढ़ सकती है इक्विटी इंवेस्टमेंट