Viral Video: भारत में रहने वाली एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एक स्टोर में अमेरिकी ब्रांड के खाने-पीने के सामान खरीदने पहुंचती है. जैसे-जैसे वो अलग-अलग प्रोडक्ट्स उठाती हैं, उनकी कीमत देखकर हैरान रह जाती हैं.

Continues below advertisement

वीडियो में महिला बताती हैं कि स्ट्रॉबेरी की कीमत करीब 18 डॉलर यानी 1500 रुपये से ज्यादा है. वहीं, एक पैकेट चिप्स करीब 10 डॉलर, सीरियल करीब 12 डॉलर और चॉकलेट सिरप भी काफी महंगा दिखाई देता है. इन प्रोडक्ट्स के दाम देखकर महिला बार-बार कहती है कि ये काफी महंगा है.

घरों में पड़ा सोना उगलेगा पैसा! क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम, सरकार का नया प्लान जान लीजिए

Continues below advertisement

फिर भी खरीदा अपना पसंदीदा सामानमहंगी कीमतों के बावजूद वायरल वीडियो में महिला अपनी पंसद का कुछ सामान खरीदती है और बताती है कि अपने देश का स्वाद पाने के लिए कभी-कभी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. उसने मजाकिया अंदाज में कहा कि घर जैसा एहसास पाने के लिए इतनी महंगी कीमत भी चुकाई जा सकती है.

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शनवीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिए. कुछ यूजर्स ने कहा कि ये सारे सामान आयात किए जाते हैं, इसलिए इनकी कीमत ज्यादा होती ही है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अमेरिका में भी भारतीय सामान खरीदने पर इसी तरह ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं.

6000 के ब्रांडेड शूज का 1 महीने में उखड़ा सोल, कोर्ट ने ठोका इतना जुर्माना, सिर पकड़ बैठ गई कंपनी

क्यों महंगे हैं विदेशी सामान?विदेश से आने वाले सामान पर इंपोर्ट टैक्स, शिपिंग खर्च और भी कई दूसरे टैक्स लगते हैं. यही कारण है कि भारत में अमेरिकी ब्रांड के प्रोडक्ट्स की कीमत दूसरे देशों में काफी ज्यादा हो जाती है. इसलिए भारत में भी अमेरिकी सामान महंगा ही मिलता है.