एक्सप्लोरर

Education Loan NPA: एजुकेशन लोन का NPA हुआ 82,723 करोड़, अब सावधानी बरत रहे बैंक; जानें क्या हैं वजह

Education Loan कैटेगरी में NPA 25 मार्च 2022 तक बढ़कर 82,723 करोड़ रुपये हो गया है. वित्त मंत्रालय ने एजुकेशन लोन का जायजा लेने के लिए हाल में सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों की बैठक बुलाई थी.

Education Loan Interest : अगर आप भी एजुकेशन लोन (Education Loan) लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि अब बैंक विशेष सावधानी बरतने जा रहे हैं. मालूम हो कि एजुकेशन लोन पोर्टफोलियो (Education Loan Portfolio) में नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) करीब 8 प्रतिशत तक बढ़ गया है. देशभर में अब ऐसे लोन अकाउंट ज्यादा हो गए हैं, जो अपनी किस्त समय पर नहीं दे सके हैं. इसके चलते बैंक अब काफी सतर्क हैं और इस तरह के कर्ज की मंजूरी देने में विशेष सावधानी बरत रहे हैं.

NPA हुआ 82,723 करोड़ 

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों सहित अन्य बैंकों के एजुकेशन लोन कैटेगरी में NPA चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के अंत में 7.82 फीसदी रहा था. जून महीने के अंत तक बकाया एजुकेशन लोन करीब 80,000 करोड़ रुपये था.

सरकारी बैंक सूत्रों के अनुसार ज्यादा एनपीए के कारण से एजुकेशन लोन की मंजूरी देने में बैंक शाखाओं के स्तर पर सतर्कता शुरू हो गई है. मार्च 2020 तक सभी बैंकों का एजुकेशन लोन बकाया मिलाकर कुल 78,823 करोड़ रुपये था, जो 25 मार्च 2022 तक बढ़कर 82,723 करोड़ रुपये हो गया है. वित्त मंत्रालय ने एजुकेशन लोन पोर्टफोलियो का जायजा लेने के लिए हाल में सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों की बैठक बुलाई थी.

कमर्शियल बैंक का NPA ज्यादा

आरबीआई (RBI) के एक पत्र के अनुसार भारत में कमर्शियल बैंकों द्वारा दिए एजुकेशन लोन के एनपीए में हाल के वर्षों में तेज वृद्धि हुई है जो चिंता का विषय है और देश में उच्च शिक्षा के लिए बैंकों द्वारा दिए जाने वाले कर्ज में वृद्धि काफी प्रभावित हो सकती है.

जून माह 2022 में जारी इस पत्र में कहा गया कि भारत में करीब 90 फीसदी एजुकेशन लोन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक देते हैं. मार्च 2020 तक एजुकेशन लोन के कुल बकाया में निजी क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी करीब 7 फीसदी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की 3 फीसदी है.

ये है वजह 

रिसर्जेंट इंडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director at Resurgent India) ज्योति प्रकाश गादिया का कहना है कि कॉलेजों से निकलने वाले ग्रेजुएट की संख्या नए रोजगार सृजन की तुलना में कहीं ज्यादा है, जिसके कारण एजुकेशन का समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है.

ये भी पढ़ें 

Royal NFT Startup: Royal Enfield का नया स्टार्टअप NFTs लॉन्च, 15 हजार रुपये टोकन की कीमत

OLA Electric Scooter: इंटरनेशनल ब्रांड बनेगा Ola Electric, इन देशों में मिलेगी सुविधा, देखें क्या हैं तैयारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: कर्मचारी यूनियनों की बड़ी मांग, 3 के बजाय 5 सदस्यों के आधार पर तय हो नई सैलरी
कर्मचारी यूनियनों की बड़ी मांग, 3 के बजाय 5 सदस्यों के आधार पर तय हो नई सैलरी
Share Market: आज फिर से क्रैश हुआ बाजार, 700 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 191 अंक नीचे
आज फिर से क्रैश हुआ बाजार, 700 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 191 अंक नीचे
मारुति सुजुकी दे रही 4.5 लाख रुपए जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम, ऐसे करें अप्लाई
मारुति सुजुकी दे रही 4.5 लाख रुपए जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम, ऐसे करें अप्लाई
Gold-Silver Price Today: आज फिर गिरी सोने की कीमत, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट कितना हुआ कम?
आज फिर गिरी सोने की कीमत, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट कितना हुआ कम?

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर, जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
हिमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर, जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
कौन है शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोपी राज सिंह? सियासत से रहा है कनेक्शन
कौन है शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोपी राज सिंह? सियासत से रहा है कनेक्शन
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'धुरंधर' के बाद तीन पार्ट वाली फिल्म से तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, अब भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे 'हमजा'
'धुरंधर' के बाद अब तीन पार्ट वाली फिल्म से तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, इस किरदार में दिखेंगे एक्टर
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
भारत छोड़ न्यूजीलैंड पहुंची महिला ने बताया वहां की नौकरी का फर्क, लोग बोले- यही असली जिंदगी है, वीडियो वायरल
भारत छोड़ न्यूजीलैंड पहुंची महिला ने बताया वहां की नौकरी का फर्क, लोग बोले- यही असली जिंदगी है
Tulsi Plant Care: तुलसी के पौधे को रोज देते हैं पानी फिर भी सूख जाता है? करें ये काम
तुलसी के पौधे को रोज देते हैं पानी फिर भी सूख जाता है? करें ये काम
Embed widget