अब 50 लाख भी लगने लगा कम, बेंगलुरु में कमर तोड़ रही महंगाई; सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पर छिड़ी बहस
Social Media Viral Post: बेंगलुरु में बढ़ती महंगाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें यूजर ने सालाना 50 लाख रुपये की सैलरी को अब 25 लाख रुपये के बराबर बताया है. ब

Social Media Viral Post: आज के समय में महंगाई जितनी तेजी से बढ़ती जा रही है, अच्छी-खासी सैलरी पाने वालों की रोज के खर्चे पूरे करने में जेबें ढीली हो जा रही है. कुछ बड़े शहरों का हाल तो और भी खराब है. इसी पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टेक सिटी बेंगलुरु में 50 लाख रुपये की सैलरी को 25 लाख रुपये सालाना के बराबर बताया जा रहा है.
दरअसल, एक्स पर सौरभ दत्ता नाम के एक यूजर ने लिखा है, ''मैंने सुना है बेंगलुरु के आईटी सेक्टर में कई सारे लोग सालाना 50 लाख रुपये कमा रहे हैं. या तो वे अपनी CTC बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं या 50 लाख सालाना अब 25 लाख के बराबर हो गया है.'' सौरभ के इस पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई है.
I hear so many people earning 50LPA in Bangalore IT sector.
— Sourav Dutta (@Dutta_Souravd) June 10, 2025
Either they're stating inflated CTC or 50LPA is the new 25LPA.
Can some techies confirm?
कुछ यूजर्स का कहना है कि बेंगलुरु में कॉस्ट ऑफ लिविंग इतनी ज्यादा है कि सालाना 50 लाख रुपये की सैलरी भी कम लगने लगती है. इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 50 लाख रुपये अब 10 लाख रुपये के बराबर हो गया है. ज्यादातर लोग अब 1 करोड़ रुपया कमाने लगे हैं.
एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ''आप बेंगलुरु में रहकर 1 करोड़ नहीं कमा रहे हैं, तो यह वक्त की बर्बादी है. बेहतर है अपना सामान समेट लें और निकल जाए.'' हालांकि, कुछ सौरभ की बातों से असहमत भी नजर आए. जनरलाइजेशन पर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने लिखा, ''आपके पास एक बेसलाइन होनी चाहिए. क्या आप 2005, 2015 या 2020 के 50 लाख सालाना की तुलना 10 लाख से कर रहे हैं?''
एक ने बताया, ''यह बस बेंगलुरु की बात है. हैदराबाद में 25 लाख अभी भी 25 लाख ही है. अधिकतर लोग इससे भी कम कमाते हैं.'' एक यूजर ने लिखा, ''Microsoft 50LPA देता है, लेकिन बेस सैलरी 16 लाख ही है. बाकी 3-4 साल के लिए रखे गए RSUs Restricted Stock Units हैं. टेक होम सैलरी 1.2 लाख जितना कम हो सकता है, जो स्टॉक के परफॉर्मेंस और वेस्टिंग शेड्यूल पर निर्भर करता है.''
ये भी पढ़ें:
Source: IOCL





















