देशभर में महंगाई की मार से हर कोई परेशान है. इसी बीच एचडीएफसी बैंक ने अपने लोन धारकों को थोड़ी राहत दी है. दरअसल एचडीएफसी बैंक ने अपनी ब्याज दरों में थोड़ा बदलाव किया है, जिसका असर सीधे अब ईएमआई पर पड़ेगा. बैंक ने अलग- अलग टेन्‍योरे के लोन रेट कम किए हैं. ये नई दरें 7 अप्रैल, 2026 मंगलवार से लागू हो गई हैं.

Continues below advertisement

कितनी घटा रेट?बैंक की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक कुछ सिलेक्टेड लोन पर एमसीएलआर में 0.05% की कटौती की गई है. जसके बाद इससे जुड़े लोन लेने वालों को फायदा होने की उम्मीद है. एमसीएलआर में कटौती के बाद अब एचडीएफसी बैंक की दरें लोन टेन्योर के आधार पर 8.15 प्रतिशत से घटकर 8.10 प्रतिशत हो गई है. ये लोन आपकी लोन अवधि पर निर्भर करता है.

छोटी अवधि के लोन पर फायदाबैंक की तरफ से आए इस बदलाव के बाद जिन लोगों की लोन की अवधि छह महीने से तीन साल तक की है उन लोगों को सीधे तौर पर फायदा होने वाला है. जिन लोगों ने लंबी अवधि के लिए लोन लिया है उन लोगों को इससे कोई फायदा नहीं मिलने वाला है. खासतौर से ओवरनाइट और एक महीने के MCLR रेट्स को 8.15 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है. तीन महीने का MCLR 8.25 फीसदी से घटकर 8.20 फीसदी हो गया है. तो वहीं छह महीने,एक साल, दो साल और तीन साल के MCLR रेट्स जैसे थे वैसे ही हैं.

Continues below advertisement
अवधिपुराना MCLRनया MCLRबदलाव
ओवरनाइट8.158.100.5%
एक महीना8.158.100.5%
तीन महीना8.258.200.5%
छह महीना8.358.35कोई बदलाव नहीं
एक साल8.358.35कोई बदलाव नहीं
दो साल8.458.45कोई बदलाव नहीं
तीन साल8.458.45कोई बदलाव नहीं

बता दें कि इसके बाद ओवरनाइट से लेकर तीन महीने तक का लोन लेने वालों की ईएमआई में भी बदलाव आ जाएगा. अब उन्हें लोन के हिसाब से कम ईएमआई देना होगी. हालांकि ये बदलाव लॉन्ग टर्म लोन लेने वालों के लिए नहीं है.

ये भी पढ़ें:

भारत के लिए गुड न्यूज़! ईरान वॉर के बीच वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया GDP का अनुमान, जानें कितना किया