एक्सप्लोरर

Happy New Year 2024: इस साल भी सोना बना रहेगा निवेश का राजा, भाव पहुंच सकता है 70 हजार रुपये के पार

Year 2024: साल 2023 में गोल्ड ने 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत को पार किया. डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपये की वजह से साल 2024 में भी सोने के रेट बढ़ते रहने का अनुमान जताया गया है.

Year 2024: कंपनियों और निवेशकों के लिए साल 2023 बेहद खास रहा. ढेर सारे कमाऊ आईपीओ आए. इकोनॉमी की स्थिति भी बेहद सकारात्मक रही. साथ ही शेयर बाजार पर भी निवेशकों को खूब लाभ हुआ. मगर सोना चुपचाप साल 2023 में भी भारतीय निवेशकों की नंबर वन पसंद बना रहा. धीरे-धीरे लगातार सोने की कीमतों में उछाल आता रहा. साल की शुरुआत सोने ने लगभग 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से की और साल का अंत आते-आते गोल्ड 64 हजार रुपये की कीमत को पार कर गया. आने वाले साल 2024 में गोल्ड का दबदबा बरकरार रहने का अनुमान है. ऐसा माना जा रहा है कि गोल्ड के रेट 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं. 

दुनिया में हो रही उठापटक से बढ़ते रहेंगे गोल्ड के रेट 

विशेषज्ञों के मुताबिक, रुपये की स्थिरता, भूराजनीतिक अनिश्चितताओं और ग्लोबल सुस्ती के चलते सोने की कीमत बढ़ने की पूरी संभावना है. कमोडिटी स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 63,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,058 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के आसपास है. अभी एक डॉलर की कीमत 83 रुपये से अधिक है. रूस-यूक्रेन और इजरायल और हमास के बीच जंग के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा. इसके चलते दिसंबर की शुरुआत में गोल्ड के रेट फिर से आसमान छू गए. साल 2024 में भी गोल्ड के रेट में ऐसा ही उछाल आता रहेगा.

70,000 रुपये तक पहुंच सकता है सोना

सोना दिसंबर में लगभग 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,140 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर को छू चुका है. बाजार विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि 2024 में इसकी कीमत बढ़कर 2,400 अमेरिकी डॉलर हो जाएगी. अगर रुपया स्थिर रहा तो सोना लगभग 70,000 रुपये के स्तर तक पहुंचने की पूरी संभावना है. भारत में होने वाले आम चुनाव के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक बिकवाली कर सकते हैं. इससे रुपया और कमजोर हो सकता है. इसके चलते सोने की कीमत और बढ़ सकती है.

रिटेल ज्वेलरी की खरीदारी कम हुई

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमत बढ़ने से रिटेल ज्वेलरी की खरीदारी कम हुई है. बाजार में ठोस बार और सिक्के की मांग बढ़ी है. अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से भी सोने की कीमत बढ़ी है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 22 साल के उच्चतम स्तर पर बढ़ा दिया है. इसने भी गोल्ड के रेट बढ़ाए हैं.

ये भी पढ़ें 

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन सिर्फ किराए से कमा लेते हैं 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, बॉलीवुड के कई सितारे चल रहे उनके नक्शेकदम पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
पीएम आवास योजना से इस राज्य में मिल रहे 2.80 लाख नए घर, जानें कैसे करें अप्लाई?
पीएम आवास योजना से इस राज्य में मिल रहे 2.80 लाख नए घर, जानें कैसे करें अप्लाई?
12वीं के बाद ऐसे बन सकते हैं कमर्शियल पायलट, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
12वीं के बाद ऐसे बन सकते हैं कमर्शियल पायलट, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
Embed widget