एक्सप्लोरर

Goldman Sachs Report: चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर...तेल की गिरती कीमत, सावधान! मंदी का दौर नजदीक है

Goldman Sachs Report: ये समय बड़ी चालाकी से फैसले लेने का है. क्रूड की गिरती कीमतें कुछ सेक्टर्स के लिए राहत ला सकती हैं, लेकिन ट्रेड वॉर और मंदी का डर बाजार को अनिश्चित बना रहा है.

Goldman Sachs Report: ट्रेड वॉर का असर अब तेल बाज़ार पर भी दिखने लगा है. Goldman Sachs ने अपने ब्रेंट क्रूड और WTI ऑयल के प्राइस अनुमान में तेज़ी से कटौती की है. ब्रेंट का औसत दाम इस साल अब 69 डॉलर प्रति बैरल और WTI का 66 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान है. इससे पहले यह अनुमान इससे 5 से 6 फीसदी ज़्यादा था.

क्या कहा Goldman Sachs ने?

Goldman Sachs के ऑयल रिसर्च हेड, Daan Struyven ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2026 तक मंदी का खतरा बढ़ रहा है और ऊपर से OPEC+ का बढ़ता प्रोडक्शन… इन सब वजहों से हमें लगता है कि कच्चे तेल के दाम और भी गिर सकते हैं.  इतना ही नहीं, 2026 के लिए ब्रेंट क्रूड का अनुमान अब 62 डॉलर और WTI का 59 डॉलर कर दिया गया है. यानी लॉन्ग टर्म में भी गिरावट की आशंका है.

तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट

गुरुवार और शुक्रवार को कच्चे तेल के दामों में 7 फीसदी से भी ज़्यादा की गिरावट आई. ब्रेंट क्रूड कीमत, 65.58 डॉलर प्रति बैरल थी. जबकि WTI 61.99 डॉलर प्रति बैरल थी. यह दोनों कीमतें 4 साल के सबसे निचले स्तर पर हैं. एक हफ्ते में ब्रेंट 10.9 फीसदी और WTI 10.6 फीसदी गिर गया है यह गिरावट पिछले दो सालों में सबसे बड़ी है.

कारण क्या हैं इस भारी गिरावट के?

कच्चे तेल में इस गिरावट के पीछे कुछ बड़े कारण हैं. जैसे- चीन ने अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ बढ़ाया, जिससे ट्रेड वॉर और गहरा गया. दरअसल, ट्रंप सरकार ने एक के बाद एक कई देशों पर भारी टैक्स लगा दिए, जो पिछले 100 सालों में सबसे ऊंचे हैं. इसके अलावा, OPEC+ देशों ने अचानक मई से प्रोडक्शन बढ़ाने का ऐलान कर दिया और अब वो 411,000 बैरल प्रति दिन उत्पादन वापस बाज़ार में लाएंगे. पहले ये आंकड़ा 135,000 था. वहीं, रशियन कोर्ट ने Caspian पाइपलाइन टर्मिनल बंद करने की याचिका को खारिज किया, जिससे कजाकिस्तान से सप्लाई जारी रहेगी. इन सभी घटनाओं ने तेल के दामों पर भारी दबाव डाला है.

मंदी की आहट?

JPMorgan अब 60 फीसदी चांस देख रहा है कि इस साल के अंत तक दुनिया भर में मंदी आ सकती है. पहले ये अनुमान 40 फीसदी था. HSBC ने भी तेल की मांग का अनुमान घटा दिया है. अब उन्हें लगता है 2025 में डेली डिमांड सिर्फ 0.9 मिलियन बैरल बढ़ेगी, पहले ये 1 मिलियन थी.

इसका मतलब क्या है आपके लिए?

अगर आप निवेशक हैं, तो ये समय बड़ी चालाकी से फैसले लेने का है. क्रूड की गिरती कीमतें कुछ सेक्टर्स के लिए राहत ला सकती हैं (जैसे एविएशन, पेंट्स, FMCG), लेकिन ट्रेड वॉर और मंदी का डर बाजार को अनिश्चित बना रहा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का फैसला और चीन के पलटवार ने गिरा दिया सोना! अभी इतने हजार और गिर सकती है कीमत

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर ने बढ़ायी भारत की मुसीबत, मुंबई के 20% होटल बंद, भोपाल से चंडीगढ़ तक बिगड़ी हालत
ईरान वॉर ने बढ़ायी भारत की मुसीबत, मुंबई के 20% होटल बंद, भोपाल से चंडीगढ़ तक बिगड़ी हालत
ईरान ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुसीबत, स्कूल बंद-गाड़ियां ठप, जानें पड़ोसी बांग्लादेश-श्रीलंका का हाल
ईरान ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुसीबत, स्कूल बंद-गाड़ियां ठप, जानें पड़ोसी बांग्लादेश-श्रीलंका का हाल
ईरान वॉर पर ट्रंप के ऐलान से नए जोश के साथ ऑल टाइम लो से उठा रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को खूब धोया
ईरान वॉर पर ट्रंप के ऐलान से नए जोश के साथ ऑल टाइम लो से उठा रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को खूब धोया
30000 वर्कर्स की छुट्टी, सोशल मीडिया पर Tech Mahindra में छंटनी का बड़ा दावा; कंपनी ने दी सफाई
30000 वर्कर्स की छुट्टी, सोशल मीडिया पर Tech Mahindra में छंटनी का बड़ा दावा; कंपनी ने दी सफाई

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget