Gold-Silver Rate Today on June 3: देश में आज सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. अमेरिका-ईरान में तनाव और डॉलर में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश (Safe Heaven) के तौर पर देख रहे हैं. इसके चलते कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. कीमतों में कल के मुकाबले 0.14% की बढ़ोतरी हुई है. देश के अधिकांश हिस्सों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 1,43,340 रुपये है. इसी तरह से 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,17,310 रुपये है. 

Continues below advertisement

शहरवार सोने की कीमतें 

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत22 कैरेट सोने की कीमत 
दिल्ली1,56,360 रुपये 1,43,340 रुपये
मुंबई1,50,890 रुपये1,43,700 रुपये
बेंगलुरु1,51,520 रुपये1,44,300 रुपये
कोलकाता1,56,210 रुपये1,43,190 रुपये
लखनऊ/नोएडा1,56,360 रुपये1,43,340 रुपये

चांदी की कितनी है कीमत? 

चांदी की बात करें, तो सोने के उलट आज इसकी कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. प्रति ग्राम इसकी कीमत में 0.10 रुपये और प्रति किलो कीमत में 100 रुपये तक की गिरावट आई है. इसी के साथ आज चांदी की कीमत 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. इस हिसाब से 1 ग्राम की कीमत 279 रुपये है.

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अमहदाबाद जैसे तमाम शहरों में आज चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 2799 रुपये, 100 ग्राम की कीमत 27990 रुपये और एक किलो की कीमत 2,79,900 रुपये है. हालांकि, चेन्नई जैसे कुछ दक्षिण भारतीय राज्यों में कीमत थोड़ी ज्यादा 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. 

Continues below advertisement

चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर

भारत में चांदी की रिकॉर्ड स्तर पर हो रहे आयात को देखते हुए सरकार और DGFT (विदेश व्यापार महानिदेशालय) ने एक बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत, चांदी के दानों और पाउडर के इम्पोर्ट को 'फ्री' से हटाकर 'प्रतिबंधित' (Restricted) कैटेगरी में डाल दिया है. इसके चलते ज्वेलर्स और बैंकों को चांदी के आयात से पहले सरकार से विशेष लाइसेंस और मंजूरी लेनी होगी.

ये भी पढ़ें:

Gold News: अब घरों में रखें 32000 टन सोने पर सरकार की नजर, PM मोदी की अपील से कैसे बचेगा विदेशी मुद्रा भंडार?