Gold Silver Rate: शादियों के सीजन में आज सोना और चांदी दोनों की खरीदारी महंगी पड़ने वाली है. आज भी सोना और चांदी दोनों कीमती मेटल्स उछाल के साथ कारोबार कर रही हैं. सर्राफा बाजार के ट्रेडर्स के लिए तो ये अच्छी खबर है पर गहनों या अन्य गोल्ड-सिल्वर के आइटम्स खरीदने वालों के लिए ये जेब पर बोझ बढ़ाने वाली खबर है. MCX पर सोने के दाम उछलेमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना आज तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और इसके दिसंबर वायदा में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. सोने का दाम 285 रुपये या 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 52458 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. 

MCX पर चांदी के रेट में बढ़तमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के साथ-साथ आज चांदी के रेट में भी जोरदार तेजी देखी जा रही है. चांदी का दिसंबर वायदा 450 रुपये या 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 61341 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रहा है. 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम क्या हैंग्लोबल बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों ही कमोडिटी तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं. कॉमैक्स पर सोना 12.30 डॉलर या 0.71 फीसदी की उछाल के साथ 1,752.60 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. वहीं चांदी 0.285 डॉलर बढ़कर 1.36 फीसदी की उछाल के साथ 21.192 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. 

आपके शहर में आज सोने के क्या हैं दाम

  1. अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने के दाम बिना किसी बदलाव के 53,030 रुपये पर हैं. 
  2. बंग्लुरू में आज 24 कैरेट सोने के दाम 100 रुपये की गिरावट के साथ 52,930 रुपये पर हैं. 
  3. चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 53,040 रुपये के लेवल पर है.
  4. चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 340 रुपये की गिरावट के साथ 53,630 रुपये के लेवल पर है.
  5. दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 53,040 रुपये के लेवल पर है.
  6. गुरुग्राम में आज 24 कैरेट सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 53,040 रुपये के लेवल पर है.
  7. हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 52,880 रुपये के लेवल पर है.
  8. जयपुर में में आज 24 कैरेट सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 53,040 रुपये के लेवल पर है.
  9. कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 52,880 रुपये के लेवल पर है.
  10. लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 52,880 रुपये के लेवल पर है.
  11. मुंबई में आज 24 कैरेट सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 52,880 रुपये के लेवल पर है.

ये भी पढ़ें

World Richest Man 2022: दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स का नाम जानें, टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल