Gold-Silver Price Today: ईरान के खिलाफ अमेरिका के चल रहे युद्ध और वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बावजूद 16 मई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. डॉलर इंडेक्स में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम 4 प्रतिशत तक टूट गए.

Continues below advertisement

MCX पर सोना और चांदी में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में 1.52 प्रतिशत यानी ₹2,478 की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद सोना ₹1,59,500 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया. वहीं चांदी में 4.12 प्रतिशत यानी ₹12,000 की भारी गिरावट आई और इसका भाव ₹2,79,102 तक आ गया.

Continues below advertisement

देश के बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट

नई दिल्ली
24 कैरेट - ₹15,805 प्रति ग्राम
22 कैरेट - ₹14,489 प्रति ग्राम
18 कैरेट - ₹11,857 प्रति ग्राम

मुंबई
24 कैरेट - ₹15,790
22 कैरेट - ₹14,474

चेन्नई
24 कैरेट - ₹16,107
22 कैरेट - ₹14,764

कोलकाता
24 कैरेट - ₹15,790
22 कैरेट - ₹14,474

बेंगलुरु
24 कैरेट - ₹15,790
22 कैरेट - ₹14,474

पेट्रोल-डीजल, दूध और गैस... ईरान युद्ध के बाद किन-किन चीजों के बढ़ गए दाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

आज भारत में चांदी का रेट

देश में चांदी की कीमत फिलहाल ₹289.80 प्रति ग्राम और ₹2,89,900 प्रति किलोग्राम है.

शहरों के हिसाब से चांदी के दाम

दिल्ली10 ग्राम - ₹2,899100 ग्राम - ₹28,9901 किलो - ₹2,89,900

मुंबई10 ग्राम - ₹2,899100 ग्राम - ₹28,9901 किलो - ₹2,89,900

चेन्नई10 ग्राम - ₹3,049100 ग्राम - ₹30,4901 किलो - ₹3,04,900

हैदराबाद10 gram - ₹3,049100 gram - ₹30,4901 किलो - ₹3,04,900

सोने का आयात अप्रैल में 82% बढ़ा

भारत में अप्रैल महीने में सोने का आयात 81.69 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर हो गया. वहीं चांदी का आयात 157.16 प्रतिशत बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर पहुंच गया. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में सोने का कुल आयात 24 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि मात्रा के हिसाब से यह 4.76 प्रतिशत घटकर 721.03 टन रहा. चांदी का आयात लगभग 150 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर हो गया, जबकि मात्रा के हिसाब से यह 42 प्रतिशत बढ़कर 7,334.96 टन रहा.

डीजल महंगा होने से सेब के दाम छुएंगे आसमान, वजह ट्रांसपोर्ट नहीं, बल्कि कुछ और है