Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते तेजी देखने को मिली थी. हालांकि, अब ये दोनों ही अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रही हैं. खासतौर पर, चांदी अपने हाई लेवल से काफी सस्ती है. जबकि सोना हालिया बढ़त के बावजूद अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से नीचे बना हुआ है.

आज 13 अप्रैल को ताजा कीमतों के मुताबिक, चांदी अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से लगभग 1.96 लाख रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती है. वहीं, सोना अपने हाई लेवल से करीब 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम कम कीमत पर मिल रहा है. बता दें कि सोना और चांदी दोनों इस साल 29 जनवरी के दिन अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए थे. इस दौरान चांदी की कीमत 4.25 लाख प्रति किलोग्राम और सोना 1.90 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी.

धातुहाई लेवल करेंस प्राइसगिरावट
चांदी (प्रति किलोग्राम)4.25 लाख2,59,900 रुपये1.96 लाख सस्ती
सोना (प्रति 10 ग्राम)1.90 लाख1,52,830 (24 Carat)50000 रुपये सस्ता

आज सोने की कीमत 

  • 24 कैरेट सोना- 1,52,830 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना- 1,40,090 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट- 1,14,620 प्रति 10 ग्राम

यहां चेक करें रेट 

शहर 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली1,51,330 रुपये1,38,720 रुपये
मुंबई1,51,590 रुपये1,38,960 रुपये
कोलकाता1,51,330 रुपये1,38,720 रुपये
चेन्नई1,51,940 रुपये1,39,280 रुपये
बेंगलुरु1,51,710 रुपये1,39,070 रुपये
हैदराबाद1,51,590 रुपये1,38,960 रुपये
अहमदाबाद1,51,380 रुपये1,38,770 रुपये
जयपुर 1,51,480 रुपये1,38,860 रुपये
लखनऊ1,51,480 रुपये1,38,860 रुपये

चांदी की कीमत

आज चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम के हिसाब से 2,59,900 रुपये है. वहीं, प्रति 10 ग्राम इसकी कीमत 2,599 रुपये है. 

खरीदार इन बातों का रखें ध्यान

रिटेल बाजारों में सोने और चांदी के गहनों की कीमतें IBJA के बेंचमार्क रेट से अलग होती हैं. जहां IBJA की कीमतें पूरे देश में एक जैसी होती हैं, वहीं गहनों की अंतिम कीमतों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल होते हैं, जो शहर और बेचने वाले के हिसाब से अलग-अलग होते हैं. इससे अक्सर खरीदारों के लिए अंतिम कीमत बढ़ जाती है.

बाजार के जानकार सलाह देते हैं कि किसी भी तरह का निवेश करने या गहने खरीदने का फैसला लेने से पहले कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर रखें क्योंकि बुलियन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार के रुझानों के हिसाब से बदलती रहती हैं.

ये भी पढ़ें:

Share Market: होर्मुज की करेंगे नाकेबंदी! ट्रंप की नई धमकियों से सहमा शेयर बाजार, 1600 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स