Gold-Silver Price Today 25 May 2026: देश में शादी- ब्याह ही नहीं, तीज- त्योहार पर भी जूलरी जरूर खरीदी जाती है. लेकिन इन दिनों सोने- चांदी के हालात कुछ ऐसे हुए हैं कि सोना और चांदी दोनों ही खरीदना मुश्किल है. आजकल इन दोनों की ही रेट काफी तेजी से उतार- चढ़ाव पर है. लेकिन अगर फिर भी आपको सोना- चांदी खरीदना है तो सबसे पहले आपको इनके आज के भाव चेक कर लेने चाहिए. आज सोने और चांदी का रेट कितना चल रहा है, ये आप यहां से जान सकते हैं. यहां सोने का रेट भी कैरेट के हिसाब से बताया गया है. साथ ही सोने और चांदी के भाव को शहर अनुसार लिखा गया है.

Continues below advertisement

गोल्ड और सिल्वर रेट टुडे- 

शहर का नाम सोने का दाम (24 कैरेट)सोने का दाम (22 कैरेट)चांदी की कीमत
दिल्ली₹159210₹145950₹2,85,000
मुंबई₹159060₹145800₹2,85,000
कोलकाता₹159060₹145800₹2,85,000
चेन्नई₹160690₹147300₹2,90,000
पटना₹159110₹145850₹2,85,000
लखनऊ₹159210₹145950₹2,85,000
गुवाहाटी₹159060₹145800₹2,85,000
जयपुर₹159210₹145950₹2,85,000
बैंगलोर₹159060₹145800₹2,85,000

 

Continues below advertisement

चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत

क्यों बढ़ रहे हैं सोना- चांदी के दाम? 

सोना और चांदी की बढ़ती कीमतों का सबसे बड़ा कारण जियोपॉलिटिकल तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है. जब भी दुनिया में युद्ध या राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है, तो शेयर बाजार गिरने लगते हैं. ऐसे समय में निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए शेयरों से निकालकर सोने-चांदी में लगाने लगते हैं. डॉलर के कमजोर होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को होल्ड करने की लागत कम हो जाती है. इसके अलावा भारत सरकार ने घरेलू बाजार में सोने के आयात और डॉलर के बाहर जाने को नियंत्रित करने के लिए सोने पर आयात शुल्क को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई गिरावट के कारण विदेशों से सोना आयात करना अधिक महंगा हो गया है.

आज कितना महंगा हुआ CNG? दिल्ली- मुबंई से पटना तक, जानें 25 मई को क्या है सीएनजी का रेट