Gold Rate: आज सबकी नजरें शेयर बाजार की तरफ ही लगी रहीं जब सुबह से लेकर कारोबार बंद होने तक बाजार लाल निशान में ही बना रहा. सारा दिन निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपये स्वाहा होने की खबरों के बीच सोना आज तेजी के साथ बंद हुआ है. ग्लोबल बाजारों में कीमती मेटल्स की कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 570 रुपये की तेजी के साथ 47,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 46,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 

चांदी में भी दिखी तेजी चांदी की कीमत भी 190 रुपये बढ़कर 62,145 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 61,95 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

रुपये की चाल पर भी दिखा असरफॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 पर बंद हुआ. आज डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट का ही दौर बना रहा. जहां स्टॉक मार्केट गिरावट के लाल निशान से बाहर नहीं निकल सका, वहीं रुपये में भी गिरावट के साथ ही कारोबार देखा गया. 

ग्लोबल बाजार में कैसी रही सोने और चांदी की चालअंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1808 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था जबकि चांदी की कीमत देखें तो ये 23.70 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर दिखी और कल के स्तरों पर ही कारोबार करती दिखी.

क्या है जानकार का कहनाएचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि "शुक्रवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत एक फीसदी की तेजी के साथ 1808 डॉलर प्रति औंस हो गई और इससे सोने की कीमतों में मजबूती रही."

क्यों जा सकता है सोना 50,000 के पारइस बार त्योहारों के मौसम में और शादियों के सीजन में सोने की मांग में तेजी पहले से ही देखने को मिल रही है और पिछले साल के मुकाबले इस साल इन त्योहारी और वेडिंग सीजन में रौनक लौटती दिख रही है. इनके चलते इस साल 2021 के आखिर तक सोने की कीमतों में दोबारा से 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव देखे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Tomato Price to Remain High: टमाटर आपको और करेगी लाल, महंगी कीमतों से अभी राहत मिलने के आसार नहीं

Share Market Update: शेयर बाजार के लिये आज का दिन Black Friday रहा, सेंसेक्स 1700 और निफ्टी 513 अंकों की भारी गिरावट के साथ हुआ बंद