नई दिल्ली: लगातार चार दिनों से सर्राफा बाजारों में सोने की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है. सोने का दाम करीब तीन सप्ताह की उंचाई से लगातार फिसलता नजर आ रहा है. सिर्फ सोना ही नहीं घरेलू 'वायदा बाजार' में मंगलवार को चांदी के भाव में करीब दो फीसदी की गिरावट देखी गई है. दोनों धातुओं की कीमत में लगातार गिरावट का सिलसिला फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक से पहले से ही शुरू हो गया था. इस गिरावट के पीछे की वजह चीन में त्योहारी मांग के कमजोर होने के साथ डॉलर में मजबूती वजह बताई जा रही है.

वायदा बाजार में सोने की कीमतों की बात करें तो मंगलवार रात 10.22 बजे, पिछले रेट के मुकाबले 168 रुपये की नरमी के साथ 41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि सोमवार को सोने का भाव 41,810 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछला था जोकि करीब तीन सप्ताह के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरट शुद्धता के सोने का भाव 40,750 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

लिखते वक्त सोने की कीमत की बात करें तो आज नई दिल्ली में 24 कैरट सोने की दाम - प्रति ग्राम सोने के दाम इस तरह हैं

ग्राम24 कैरट सोना आज24 कैरट सोना कल24 कैरट सोने के आज कीमत में हुए बदलाव
10 ग्राम40,61041,600 रुपये10 बढ़त
100 ग्राम4,07,6004,07,500100 बढत
लखनऊ में 24 कैरट सोने की दाम - प्रति ग्राम सोने के दाम इस तरह हैं
ग्राम24 कैरट सोना आज24 कैरट सोना कल24 कैरट सोने के आज कीमत में हुए बदलाव
10 ग्राम40,76040,750  रुपये10 बढ़त
100 ग्राम4,07,6004,07,500100 बढत